देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें : मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी : कमलेश

by
एएम नाथ। देहरा :   कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने बुधवार को भी धुंआधार चुनाव प्रचार कर विरोधियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह कह रहे हैं कि चुनाव बाद मैडम को कहां ढूंढेंगे, वह सुन लें मैं कोई सुई नहीं हूं जो गुम हो जाऊंगी। देहरा मिलूंगी या ज्यादा से ज्यादा ससुराल में नादौन होउंगी। मेरा तो सब कुछ देहरा का है, मैं भी धरतीपुत्री हूं। जो मुझे बाहरी बता रहे, वह कहां से आए हैं यह भी जनता को बता दें। वह तो अधिकतर रहते ही मुंबई व कनाडा हैं।
कमलेश ठाकुर ने ये बातें देहरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि मेरा व मुख्यमंत्री का कोई बिजनेस नहीं है, हमने जनसेवा को ही ध्येय माना है। हमें मुंबई व कनाडा नहीं रहना, देहरा हमारा है। नादौन में ससुराल व काम करवाने के लिए शिमला जाऊंगी।
अब देहरा भी मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र बनने जा रहा है। देहरा की जनता मतदान के समय कोई गलती न करे। बना बनाया मुख्यमंत्री इस विधानसभा क्षेत्र को मिल रहा है। अब देहरा की जनता खुद को ठगा महसूस नहीं करेगी।
कमलेश ठाकुर ने कहा कि खुद को धरतीपुत्र कहने वाले भी देहरा की जनता को बताएं वह कहां से आए हैं। उनका तो जन्म ही मुंबई का है, मैं तो देहरा में जन्मी हूं, मेरी जमीन भी देहरा में है, इसलिए भाजपा वाले चिंतित न हों। होशियार सिंह जनता को बताएं कि 14 महीने बाद ही इस्तीफा क्यों दिया। जनता ने तो चुनकर 5 साल के लिए भेजा था। विधायकी छोड़कर फिर विधायक का चुनाव लड़ना देश के इतिहास की पहली घटना है। विधायक पद से इस्तीफा देकर कोई और चुनाव लड़ते तो जनता मान भी लेती, लेकिन फिर वही चुनाव लड़ना जनता के साथ धोखा है। देहरा की जनता उनके 10 जुलाई के चुनावी मेले का निमंत्रण स्वीकार करे। खुद भी वोट डालें और आस-पड़ोस व सगे-संबंधियों से भी डलवाएं। यह चुनाव देहरा के भविष्य का चुनाव है। अगर विकास करवाना है तो मुख्यमंत्री के साथ चलें व कांग्रेस को वोट दें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि विकास खंड ऊना के बटूही में तहसीलदार हुसन चंद ने मेरी पॉलिसी मेरे हाथ का किया शुभारंभ

ऊना, 15 सितम्बर – कृषि विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत बटूही में तहसीलदार हुसन चंद ने मेरी पॉलिसी मेरे हाथ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेप के झूठे इल्जाम में 4 साल जेल में बंद रहा युवक : अब महिला भी काटेगी उतनी सजा ,जितनी सजा पुरुष ने काटी उतनी : देना होगा ₹5 लाख जुर्माना – बरेली कोर्ट

कोर्ट के फैसले के बाद पीड़ित अजय उर्फ राघव खुश तो हैं लेकिन उन्हें यही लग रहा है कि ऐसे इल्जाम अदालतों में खत्म हो जाते हैं लेकिन समाज उन्हें उसी नजर से देखता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली सब्सिडी वापस ली और अब सरकार की नज़र महिलाओं के बस किराए पर : मीडिया को धमकाकर अपनी नाकामी छिपाना चाहती है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि सरकार अब अपनी नाकामी छिपाने के लिए तानाशाही पर उतर आई है। खबरें छापने पर मीडिया से...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिम चंडीगढ़ की बातों से पहले साई मार्ग की सुध ले कांग्रेस : -संदीप सचदेवा

बीबीएन, 28 जनवरी : जहां एक ओर दून क्षेत्र में ‘हिम चंडीगढ़’ बसाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं जमीनी हकीकत यह है कि बददी का साई मार्ग पिछले तीन वर्षों से बदहाली...
Translate »
error: Content is protected !!