दो किलो हेरोइन के साथ जम्मू बस स्टैंड पर पुलिस ने पंजाब की एक दंपती को किया गिरफ्तार

by

जम्मू :   जम्मू बस स्टैंड पर दो किलो हेरोइन के साथ पुलिस ने पंजाब के एक दंपती को गिरफ्तार किया है। ये लोग अमृतसर बॉर्डर से नशे की खेप लेकर आए थे। आशंका है कि यह खेप पाकिस्तान से भेजी गई है। वीरवार को पुलिस ने जम्मू बस स्टैंड पर बस से उतरते ही दोनों को दबोच लिया। इसकी कीमत अतंरराष्ट्रीय बाजार में दस करोड़ बताई जा रही है।

आरोपी पहले भी कई बार अमृतसर से हेरोइन लेकर जम्मू आ चुके हैं और जहां बेचते थे। पकड़े गए दंपती की पहचान शौकत अली और उसकी पत्नी शमीमा बेगम के रूप में हुई है। शौकत अमृतसर के गांव जंड पीर का रहने वाला है, जो इंटरनेशनल बॉर्डर से 25 किलोमीटर दूर है, जबकि शमीमा बाड़ी ब्राह्मणा की रहने वाली है। शौकत ने बाड़ी ब्राह्मणा में शादी की है।

पुलिस के पास दोनों की पुख्ता जानकारी थी। जैसे ही ये लोग बस से उतरे, दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी शौकत ने बताया कि वह पहले भी कई बार जम्मू में हेरोइन लेकर आता रहा है। यहां उसके संपर्क में कई लोग हैं। पत्नी को वह अपने साथ रखता था, ताकि किसी को शक न हो। इस मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी संभव है। कठुआ में पुलिस को चकमा देकर शौकत  भाग गया था । कुछ महीने पहले कठुआ में पुलिस ने हेरोइन की तस्करी में कुछ तस्करों को दबोचा था। उस समय शौकत भी तस्करों के साथ था। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीटीएफ द्वारा शिक्षक गुरिंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की कड़ी निंदा

गढ़शंकर, 27 जुलाई: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने अध्यापक गुरिंदर सिंह पर चबबेवाल पुलिस द्वारा राजनीतिक दबाव में दर्ज किए गए पर्चे की कड़ी निंदा की है। डीटीएफ प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार, जिला अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

फिनलैंड की तर्ज पर होगी अब पंजाब में भी प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाई : भगवंत मान सरकार ने लिया बड़ा फैसला

पंजाब के प्राइमरी स्कूलों में जल्द ही फिनलैंड की तर्ज पर पढ़ाई होगी। इसी कड़ी में शुक्रवार को पंजाब से कुछ टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजा गया है। इस मौके पर पंजाब...
article-image
पंजाब , समाचार

आप में शामिल पंडोरी बीत के सरपंच व पूर्व जिला परिषद सदस्य : डिप्टी सपकीर जय कृष्ण सिंह रोड़ी की अगुआई में आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

गढ़शंकर । गांव पंडोरी बीत में पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने गांव में 19 लाख की लागत से डाली जाने वाली पाईप लाईन...
article-image
पंजाब

पीसीएस अधिकारी संदीप सिंह ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) के तौर पर संभाला पद

होशियारपुर, 26 अक्टूबर: 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी संदीप सिंह ने आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) के तौर पर पद संभालते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में और सुचारु ढंग से सेवाएं यकीनी बनाने व...
Translate »
error: Content is protected !!