दो गुटों के जमकर मारपीट , पत्थर भी बरसाए – तीन युवक घायल

by

 एएम नाथ। बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के घुमारवीं कस्बे में सोमवार शाम दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई. बस स्टैंड से शुरू हुई मारपीट आधा किलोमीटर तक चलती रही. इस बीच दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। तीन युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट की पूरी घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. तब तक कुछ युवक मौके से भाग चुके थे। आधा दर्जन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। शहर में आए दिन होने वाली गुंडागर्दी ने दुकानदारों और राहगीरों को शरण लेने पर मजबूर कर दिया।

राहगीर जान बचाकर भागे। सौभाग्य से, दोनों समूहों के बीच झड़प में कोई भी राहगीर घायल नहीं हुआ। बाजार में हुई घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी। सोमवार शाम करीब चार बजे कुछ युवकों के बीच झगड़ा हो गया और बस स्टैंड से कैंटीन स्ट्रीट होते हुए मुख्य सड़क तक पहुंच गया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि युवकों के बीच हुए झगड़े के चलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कुछ युवकों को थाने लाया गया है। आगे की कार्रवाई की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास खंड पट्टा में वार्ड सदस्यों के लिए वीबीजी रामजी ऐप और पंचायती राज नियमों पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

पट्टा मेहलोग , 3 जुलाई (तारा) : विकास खंड कार्यालय पट्टा में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ पट्टा ब्लॉक कुलदीप सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण निदेशक, ग्रामीण विकास विभाग, हिमाचल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में सैकड़ों नम आंखों से प्रदीप कटारिया को दी गई अंतिम विदाई : ऑस्ट्रेलिया में दो ट्रकों की टक्कर में प्रदीप की हुई थी मौत

गढ़शंकर : गांव पिपलीवाल (बीनेवाल) के प्रदीप कटारिया (25) पुत्र जोगिंदर पाल कटारिया की ऑस्ट्रेलिया में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी प्रदीप कटारिया डेड वर्ष पहले ऑस्ट्रेलिया गया था। ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कानून की व्याख्या न्याय, समानता और विवेक के सिद्धांतों के अनुसार होनी चाहिए : हाईकोर्ट ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा है कि पत्नी के व्यभिचार के बारे में पति द्वारा सोशल मीडिया से लिए गए सबूतों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हार्डी संधू ,चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया … मची अफरा-तफरी! – हार्डी के पास नहीं थी जरूरी परमिशन

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार हार्डी संधू को हाल ही में चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया. यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित एक फैशन शो के दौरान घटी। हार्डी संधू,...
Translate »
error: Content is protected !!