दो गुटों में गोलिया चली कल रात मोरांवाली में रंजिश के चलते , दो युवक गोलियां लगने से गंभीर घायल

by

गांव मोरांवाली में दो गुटोंं में चली गोलियां चलने से दो युवक गोलियां लगने से गंभीर घायल हो गए। जिन्में से एक पीजीआई तो दूसरा सिवल अस्पताल होशियारपुर में उपचारधीन है। उकत घटना ने पुलिस की एक बार फिर कार्यशैली पर स्वालिया निशान लगा दिया कि शरेआम अपराधिक प्रवृति के लोग अवैध हथियारों के साथ लोग घूम रहे है और एक दूसरे पर गोलियां चला रहे।
करणवीर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी मोरांवाली ने बताया कि जसकरन सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह के साथ गुरूदुारा साहिब में माथा टेक कर ग्राऊड की और जा रहे थे तो रास्ते में करीव एक दर्जन युवकों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें जसकरन सिंह को एक गोली लग गई। लेकिन जसकरन और मैं वहां से भाग निकले तो हमारी जान वच गई। लेकिन जसकरन सिंह के कान को छेदते हुए सिर में चली गई। जसकरन सिंह को गंभीर घायल होने पर स्विल अस्पताल गढ़शंकर में ले जाया गया। वहां डाकटरों ने प्राथमिक ईलाज के बाद जसकरन की हालत को नाजुक देखते हुए पीजीआई रैफर कर दिया।
उधर दूसरे गुट के मनप्रीत सिंह उर्फ मनी युवक घायल हो गया तो उसे देर रात सिवल अस्पताल माहिलपुर में ईलाजे के लिए भर्ती करवाया गया। डाकटरों ने उसका प्राथमिक ईलाज किया और गंभीर हालत होने पर होशियारपुर रैफर कर दिया। मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के पीठ में लगी गोली अंदर रह गई तो बाजू में लगी निकल गई।
पुरानी रंजिश को लेकर दोनों गुटो में चली गोलिया: सूत्रों के मुताविक दोनेा गुटों मे ंशामिल युवक पहले इकट्ठे थे और किसी मामले रिशतों में दरार आ गई और दो गुट बन गए। जिसके बाद दोनों गुटो में पहले भी दो से अधिक बार झगड़ा हो चुका है और दोनों पक्षों के खिलाफ मामला भी दर्ज हो चुका है। कल देर रात पुरानी रंजिश को लेकर ही दोनों गुटों में गोलियां चली।
पुलिस की कार्यशैली पर स्वालिया निशान: अवैध हथियारों के उपयोग से साफ हो गया कि गढ़शंकर में भारी संख्यां में लोगो के पास अवैध हथियार है और पुलिस उन अपराधिक प्रवृति के लोगो को पकडऩे में नाकाम है।
एएसपी तुषार गुप्ता : दोनो गुटों में गोलियां चली और दोनों गुटों के एक एक युवक को गोलियां लगने से दोनों घायल हो गए। दोनो घायलों के ब्यान के बाद क्रास मामला दर्ज कर दिया जाएगी और जो भी आरोपी हुए शीध्र पकड़ लिए जाएगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कचहरी चौक पर सीएम ने ली चाय की चुस्कियाँ : एक दुकान से 500 रुपए में पपीते और संतरों की ख़रीददारी की

एएम नाथ। धर्मशाला :  एक बार फिर आम आदमी की तरह, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला के कचहरी चौक के पास ढागरू स्वीट शॉप पर चाय की चुस्कियाँ लीं। मुख्यमंत्री शाम...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

10-10 साल की सजा और पांच-पांच लाख जुर्माना लगाया :मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगी भीम सिंह पर 1991 में अवधेश राय हत्याकांड मामले में

गाजीपुर : माफिया मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगी भीम सिंह गैंगस्टर मामले में दोषी पाए गए। एमपी-एमएलए कोर्ट (गाजीपुर ) ने दोनों को 10-10 साल की सजा और पांच-पांच लाख रुपए जुर्माना लगाया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत पहुंचते ही फफक-फफक कर रोने लगीं विनेश, बहनों ने बंधाया ढाढ़स, साक्षी ने सरकार के समर्थन को सराहा

नई दिल्ली : भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट देश लौट आई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही देशवासियों ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया है. इस पल के कुछ वीडियो ANI न्यूज...
Translate »
error: Content is protected !!