दो तस्कर गिरफ्तार :ग्लॉक पिस्तौल समेत चार हथियार, पांच मैगजीन और 14 राउंड बरामद

by

मृतसर। अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान आदित्य कपूर उर्फ मक्खन और रविंदर सिंह के तौर पर हुई है।                                        पुलिस ने उनके पास से ग्लॉक पिस्तौल समेत चार हथियार, पांच मैगजीन और 14 राउंड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी आदित्य कपूर के खिलाफ 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह अमेरिका के अपराधी बलविंदर उर्फ डोनी बाल और प्रभदीप उर्फ प्रभ दासूवाल और पुर्तगाल के अपराधी मनप्रीत उर्फ मन्नू घनशमपुरिया के निर्देश पर काम कर रहा था। ये अपराध गिरोह जग्गू भगवानपुरिया संगठित अपराध गिरोह के प्रतिद्वंद्वी हैं।
डीजीपी यादव ने बताया कि पुलिस थाना एसएसओसी, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों द्वारा की गई पिछली तस्करी गतिविधियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बस ट्रक टक्कर : पति की मौत, पत्नी सहित दो घायल

गढ़शंकर, 1 नवंबर  :  30 नवंबर की सुबह छह बजे के करीब माहिलपुर-होशियारपुर रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास बस व ट्रक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए जबकि बस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक पर आप ने किया कब्जा, बरनाला में कांग्रेस ने की जीत दर्ज – कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बडिंग की पत्नी अमृता बडिंग की सबसे बड़ी हार

चंडीगढ़ : पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों  गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक और कांग्रेस ने एक सीट बरनाला पर जीत दर्ज की तो...
article-image
पंजाब

पवन दीवान की पोस्टर मुहिम: पूछा – पंजाब की महिलाओं के 48,000 रुपये कहाँ हैं?

लुधियाना, 5 मार्च: आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए गए वादे को पूरा न करने के विरोध में जिला कांग्रेस लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन...
article-image
पंजाब

पेयजल व स्वच्छता विभाग भारत सरकार की टीम ने कैटल पाउंड फलाही का किया दौरा : कैटल पाउंड में बन रहे गोबर गैस प्लांट का लिया जायजा

होशियारपुर, 20 सितंबर: स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज सरकारी कैटल पाउंड फलाही में पेयजल व स्वच्छता विभाग भारत सरकार की टीम ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कैटल...
Translate »
error: Content is protected !!