दो दिन से लापता थी, प्रसिद्ध उद्योगपति की बहू लाश ब्यास नदी में मिली : सहेली के साथ गई थी सोनम

by
जालंधर : जालंधर के प्रसिद्ध उद्योगपति की बहू लाश ब्यास नदी में मिली है। मृतका की पहचान नामी उद्योगपति की बहू सोनम तिवारी (पत्नी मंदीप तिवारी) के रूप में हुई। सोनम दो दिन से लापता थी। वह शनिवार रात करीब 9:30 बजे ब्यास दरिया पुल के पास से लापता हो गई थी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, सोनम अपनी एक सहेली के साथ दरिया किनारे गई थी। सहेली ने बताया कि सोनम ने उसे कार में बैठने को कहा और खुद अचानक पुल से छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन रविवार तक कोई सुराग नहीं मिल पाया था। सोमवार को तलाशी के दौरान दरिया से सोनम का शव बरामद हुआ। इस घटना से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही खबर फैली, वसंत एवेन्यू स्थित उद्योगपति परिवार के निवास पर कई प्रमुख हस्तियां पहुंचीं। इनमें राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, विधायक बावा हैनरी, आप नेता नितिन कोहली, देवी तालाब मंदिर के कैशियर पविंदर बहल, जालंधर चेंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के वाइस प्रेसिडेंट शांत गुप्ता, जिमखाना क्लब के सचिव संदीप बहल, राजन गुप्ता और विनोद गुप्ता शामिल रहे।
                फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि यह आत्महत्या थी या किसी साजिश का हिस्सा। सोनम की सहेली और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद मौत के कारण कुछ हद तक साफ हो सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पवन दीवान के नेतृत्व में सविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

लुधियाना :  संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर का 130वां जन्मदिवस सराभा नगर क्षेत्र में पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान के नेतृत्व में फूल भेंट करके और लड्डू बांटकर मनाया गया।...
article-image
पंजाब

मोबाइल कंपनी के लगाए जा रहे टावर का लोगों ने किया विरोध…. नही लगने देंगे गांव की जमीन पर निजी कंपनी का टावर, गढ़शंकर के बसियाला व रसूलपुर का मामला

गढ़शंकर – गढ़शंकर हल्के के बसियाला व रसूलपुर गांवों के विचकार एल निजी मोबाइल कंपनी द्वारा लगाए जा रहे मोबाइल टावर का विरोध करने के लिए दोनों गांवो के लोगों का आरोप है कि...
article-image
पंजाब

मीनाक्षी बाली ने वार्ड 11 से किए नामांकन दाखिल,मीनाक्षी बाली ने बीजेपी से की थी टिक्ट की मांग वार्ड 11 में बीजेपी की मुश्किलें बड़ी

नंगल-बीजेपी नेता बलविंदर बाली ने पार्टी से नाराज चलते हुए अपनी पत्नी मीनाक्षी बाली के नामांकन वार्ड 11 से दाखिल किए है। बलविंदर बाली ने अपने सम्र्थकों के बड़े समूह के साथ अपनी पत्नी...
article-image
पंजाब

पंजाब में फार्मेसी परीक्षा विवाद पर शिक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण

चंडीगढ़: पंजाब में फार्मेसी परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद ने राजनीतिक और सामाजिक चर्चा को जन्म दिया है। इस संदर्भ में, राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर अपने...
Translate »
error: Content is protected !!