दो दिवसीय सौर ऊर्जा मेले का एडीसी ने किया शुभारंभ, घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लागवाने से घरों में बिजली के बिलों में कमी आएगी

by

ऊना: अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज एमसी पार्क ऊना में दो दिवसीय सौर ऊर्जा मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एडीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में उपलब्ध सौर ऊर्जा को लोकप्रिय बनाने, बढ़ावा देने तथा दोहन करने को तत्पर है। इस दिशा में सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। सौर ऊर्जा का दोहन मुख्य रूप से ग्रिड से जुड़े छत पर लगने वाले छोटे-छोटे सौर ऊर्जा प्लांट व जमीन पर स्थापित होने वाली परियोजनाओं के माध्यम से किया जा रहा है। एडीसी ने बताया कि सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने से लोगों के बिजली बिलों में कटौती भी होगी।
उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने के लिए प्रति किलोवाट 10 वर्गमीटर जगह की आवश्यकता होती है। ग्रिड से जुडा सौर ऊर्जा प्लांट तभी काम करता है जब धूप और बिजली दोनों हो, बिजली न हाने पर प्लांट काम नहीं करता। सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने के लिए सबसे पहले स्थानीय सहायक अभियंता से विद्युत बोर्ड से अनापति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है। एनओसी प्राप्त करने के बाद हिमऊर्जा की बेवसाइट पर पंजीकृत फर्मों से सम्पर्क करके अथवा हिम ऊर्जा कार्यालय में प्लांट बुक कर सकते हैं।
भारत तथा राज्य सरकार की महत्वकांक्षी रूफटॉप ग्रिड संचालित सोलर पावर प्लांट योजना पर एक से तीन किलोवाट क्षमता तक घरेलू उपयोग के लिए सोलर रूफटॉप पावर प्लांट लगाने पर 40 प्रतिशत केंद्रीय अनुदान, 3 किलोवाट से 10 किलो वाट क्षमता तक 20 प्रतिशत केंद्रीय अुनदान का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त 10 किलोवाट क्षमता तक 6 हज़ार रूपये प्रति किलोवाट राज्य सरकार के अतिरिक्त अनुदान का प्रावधान भी है। उन्होंने कहा कि इन संयंत्रों को स्थापित कर अपनी बिजली जरूरतों की पूर्ति उपरांत शेष उत्पादित ऊर्जा को राज्य विद्युत बोर्ड निगम लिमिटेड के ग्रिड में पहुचाएं तथा अतिरिक्त आय कमा सकते हैं।
इसके अलावा एडीसी ने कहा कि घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लागवाने से घरों में बिजली के बिलों में कमी आएगी वहीं पर्यावरण स्वच्छ बनाने में भी अपनी सहभागिता दर्ज करवाएं।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा ऊना सोहन सिंह, गुलशन सिंह, विक्रम सिंह, बलराज, विवेक ग्रोवर सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवती को थप्पड़ मारने वाला कंडक्टर सस्पेंड : युवती ने कंडक्टर के खिलाफ महिला थाना कुल्लू में शिकायत दी

कुल्लू : हिमाचल रोडवेज ने युवती को थप्पड़ मारने वाले कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है। कंडक्टर के खिलाफ विभागीय जांच भी बिठाई गई है। हिमाचल रोडवेज के आला अधिकारियों ने वायरल वीडियो फुटेज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान HIV पॉजिटिव : जेल में आर्मी मेजर ने किया रेप !

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ जेल में पाक आर्मी के मेजर द्वारा रेप की खबर वायरल हो रही है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। इमरान खान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2631 करोड़ रुपये का राजस्व आबकारी नीति में बदलाव से अर्जित: आयुष एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा

एएम नाथ।  धर्मशाला, 16 दिसंबर ।आयुष एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दस चुनावी गारंटियों में से पांच को सिर्फ 15 महीनों में पूरा करके दिखाया, जो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टीआरसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 30 रनों से हराया

झलेड़ा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में उपायुक्त ने की शिरकत रोहित भदसाली।  ऊना, 13 नवम्बर. पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाईन झलेड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह...
Translate »
error: Content is protected !!