दो नशा तस्कर काबू : 390 ग्राम हेरोइन और 2 लाख 61 हजार 400 रुपये ड्रग मनी बरामद

by

गुरदासपुर : जिला पुलिस गुरदासपुर पुलिस ने एक बस में सवार दो नशा तस्करों को काबू कर उनसे 390 ग्राम हेरोइन और 2 लाख 61 हजार 400 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। जबकि इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक दायमा हरीश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस की एक विशेष टीम सब इन्सपेक्टर सुरजीत सिंह की अगवाई में पनियाड़ शुगर मिल के पास नाका लगा कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पठानकोट साईड़ से एक बस नंबर डीडी-02 एन-9011 आती दिखाई देने पर उसे शक के आधार पर रोक कर जब सवारियों की जांच की गई तो वहां दो आरोपियों के पास हेरोईन आदि होने के शक के आधार पर डीएसपी बलजीत सिंह को मौके पर बुलाया गया। आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश पुत्र बलदेव सिंह तथा शेरा सिंह उर्फ बाबा पुत्र दया सिंह निवासी पिंडोरी चाटीविंड अमृतसर को काबू कर आकाशदीप के कंथे पर रखी किट से 390 ग्राम हेराइन बरामद हुई। जबकि शेरा सिंह के पास किट से 2 लाख 61 हजार 400 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जब पूछताश की गई तो आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह हेरोइन वह एक आरोपी पलविन्द्र सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी बहक चाटीविंड से लेकर आगे महानुश गुज्जर निवासी जम्मू कश्मीर को देने के लिए जाते हैं। जो राशि बरामद हुई वह महानशु गुज्जर को बेची हेरोइन से मिली है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड लेकर सख्ती से पूछताश की जाएगी तथा गिरोह के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

किसानों तक नहरी पानी पहुंचाना और भूजल बचाना सरकार की प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

किसानों तक नहरी पानी पहुंचाना और भूजल बचाना सरकार की प्राथमिकता :  बरिंदर कुमार गोयल – कैबिनेट मंत्री ने बिस्त दोआब व कंडी कनाल सिस्टम के अंतर्गत नहरों के खालों को पक्का करने वाले...
article-image
पंजाब

श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी ट्रस्ट द्वारा आयोजित 12वां वार्षिक भंडारा 26वें दिन में शामिल 

गढ़शंकर, 20 जुलाई : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा आयोजित दिन-रात चलने वाला 12वां वार्षिक विशाल भंडारा आज 26वें दिन में शामिल हो गया। श्री अमरनाथ जी और अन्य धार्मिक स्थानों...
article-image
पंजाब

*नव नियुक्त जिला अध्यक्ष (देहात) और मैंबर कोर कमेटी जत्थेदार लखविंदर सिंह लक्की गुरुद्वारा शहीदा लड़ेवाल में नतमस्तक हुए

गुरदारा शहीदा लदेवाल के हेड ग्रंथी हरबंस सिंह,भूपिंदर सिंह की ओर से गुरु घर की बख्शीश सिरोपा देकर किया सम्मानित  *उपरांत चवेवाल और गढ़शंकर के अकाली वर्करों की ओर से जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा...
पंजाब

100 मीटर घेरे के अंदर धारा 144 लगाने के आदेश …आठवीं की परीक्षा संबंधी परीक्षा केंद्रों के किए जारी आदेश

7 अप्रैल से 28 अप्रैल तक बोर्ड की उक्त कक्षा की टर्म-2 ली जाएगी परीक्षा होशियारपुर, 28 मार्च: जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आठवीं टर्म-2 परीक्षा संबंधी...
Translate »
error: Content is protected !!