दो भटूरे चने या सब्जी के साथ 40 रूपये, समोसा चना 25 व दो समोसा चना 40 प्रति प्लेट, मीट 5 पीस 200 ग्राम प्रति प्लेट 125, चिकन का मूल्य 5 पीस 200 ग्राम 95 रूपये प्रति प्लेट जिला ऊना में निर्धारित

by

ऊना 10 नवंबर: आम जनता व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत एक अधिसूचना जारी कर आवश्यक वस्तुओं के अधिकतम विक्रय मूल्य निर्धारित किये हैं तथा जिला में कोई भी विक्रेता अथवा दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत नहीं वसूल सकेगा।
अधिसूचना के अनुसार जिला ऊना में बकरे व भेड़े का मीट 430, सूअर का 250 तथा चिकन ब्रॉयलर 190 रूपये प्रति किलोग्राम जबकि मछली, मत्स्य विभाग द्वारा निर्धारित अधिकतम मूल्य पर बिक सकेगी।
उपायुक्त ने कहा कि जिला में ढाबों पर पका हुआ भोजन फुल डाइट चावल, चपाती के साथ दाल, सब्जी व कढ़ी 80 रूपये, हाफ डाइट एक प्लेट चावल के साथ दाल व सब्जी 50 रूपये, चपाती तवा 6 व तंदूरी 7 रूपये, विशेष सब्जी गोभी, आलू, मटर, पालक, राजमाह, चना, भिण्डी 70 रूपये, भरवां परांठा आचार के साथ 25 रूपये, दाल मक्खनी या फ्राइड 60 रूपये, मीट 5 पीस 200 ग्राम प्रति प्लेट 125, चिकन का मूल्य 5 पीस 200 ग्राम 95 रूपये प्रति प्लेट निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त दो भटूरे चने या सब्जी के साथ 40 रूपये, समोसा चना 25 व दो समोसा चना 40 प्रति प्लेट बिक सकेगी। इसी तरह दुग्ध उत्पादों में दूध 55 रूपये प्रति लीटर, पनीर 270 रूपये व दही 75 रूपये प्रति किलोग्राम बेचा जा सकेगा।
राघव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विक्रेता अथवा दुकानदार उपभोक्ता को कैश मीमो जारी करेगा, जिसकी डुप्लीकेट कापी निरीक्षार्थ अपने पास रखेगा। इसके अलावा विक्रय संस्थान के मालिक या हिस्सेदार या प्रबन्धक के द्वारा दिनांक सहित हस्ताक्षर की हुई वस्तुओं की रेट लिस्ट संस्थान के प्रवेश द्वार पर लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित किए गए दाम आगामी एक माह के लिए लागू रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर दिया भय मुक्त मतदान करने का संदेश

ऊना, 30 मई। पहली जून को होने वाले लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावों के मद्देनजर ऊना जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंद्रशेखर मंदिर साहो में शिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरु : गायक सुभाष प्रिंस व प्रदीप सरयाल अपने भक्ति गीतों से करेंगे लोगों का मनोरंजन

एएम नाथ। चम्बा :   भगवान शिव के महापर्व, महाशिवरात्रि को लेकर चंद्रशेखर मंदिर साहो में जोर-शोर से तैयारियां शुरु हो गई हैं । इस वर्ष महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी ।  शिवरात्रि के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

IPS अशोक तिवारी होंगे डीजी विजिलेंस हिमाचल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कैडर 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी को प्रदेश सरकर ने डीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो के पद पर तैनाती दी है। आईपीएस अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरे देश में राहुल गांधी कर रहे हैं न्याय यात्रा, हिमाचल में प्रदर्शन पर लग रही है रोक -धरना प्रदर्शन पर रोक लगाने से असंतोष की आवाज़ें नहीं दबा पाएगी कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा धर्मशाला दौरा होगा ऐतिहासिक एएम नाथ। शिमला :   जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आज हर वर्ग सड़कों पर है। कांग्रेस सरकार ने न तो चुनाव से पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!