दो महीने का था बिल … कंगना रनौत सब्सिडी भी लेती हैं, समय पर नहीं करती भुगतान : कंगना रनौत का बयान भ्रामक

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड ने कंगना के बयान पर स्पष्ट किया है कि मनाली विद्युत उप-मंडल के अन्तर्गत कंगना रनौत के नाम पर उनके आवास सिमसा गांव में घरेलू उपभोक्ता संख्या 100000838073 का बिजली कनेक्शन रजिस्टर्ड है।  वर्तमान में उनके इस सिमसा स्थित आवास का उनके द्वारा दो महीने की बकाया विद्युत खपत का बिजली बिल कुल 90 हजार 384 रुपये पूरी तरह उनके द्वारा दो महीनों के दौरान विद्युत खपत का है। यह कहना पूरी तरह गलत और भ्रामक है कि यह बिल एक माह का है।
                        बिजली बोर्ड ने स्पष्ट किया कि कंगना रनौत द्वारा 22 मार्च, 2025 को जारी किए गए बिजली बिल में उनका पिछले बिलों का भुगतान जोकि 32 हजार 287 रुपये भी शामिल है इस तरह से उनका मार्च में जारी किया गया बिल पिछले बकाया सहित कुल 90 हजार 384 रुपये का बनता है। यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि उनके आवास का कनेक्टिड लोड 94.82 किलोवाट है जोकि एक सामान्य आवास के विद्युत लोड से 1500 प्रतिशत अधिक है। उनके द्वारा प्रथम चरण में अक्तूबर से दिसंबर तक के बिजली बिलों का भुगतान समय पर नहीं किया गया और इसी तरह जनवरी तथा फरवरी माह के बिजली बिल भी समय पर नहीं दिए गए, जो कि क्रमशः दिसम्बर माह की बिजली खपत 6,000 यूनिट में बकाया लगभग 31,367 रुपये था और फरवरी माह की बिजली खपत 9,000 यूनिट का 58,096 रुपये बिजली बिलों को समय पर न देने के कारण देरी सर्चाज सहित था।
                     यहां यह बात गौरतलब है कि कंगना रनौत के आवास का अक्तूबर, नवम्बर तथा दिसंबर माह 2024 का बिजली बिल 82,061 रुपये था जिसका भुगतान भी कंगना रनौत द्वारा 16 जनवरी 2025 को किया किया गया। यह भी स्पष्ट किया जाता है कि कंगना रनौत द्वारा मासिक बिलों का भुगतान हर बार असमय किया जा रहा है। जनवरी तथा फरवरी के बिजली बिलों का भुगतान 28 मार्च 2025 को किया गया है जिसकी कुल खपत 14,000 यूनिट थी। इस तरह यह स्पष्ट हो जाता है कि कंगना रनौत की मासिक खपत औसत रूप से 5,000 यूनिट से लेकर 9,000 यूनिट तक बहुत अधिक है।
कंगना रनौत सब्सिडी भी ले रही हैं
यहां यह भी स्पष्ट किया जाता है कि कंगना रनौत के द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिलों पर दी जाने वाली सब्सिडी भी लगातार ली जा रही है। इस तरह फरवरी 2025, माह के बिल में कंगना रनौत ने 700 रुपये मासिक बिजली बिल पर सब्सिडी के तौर पर प्राप्त भी किए हैं।
                बोर्ड ने प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि सभी विद्युत उपभोक्ता समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें जिससे विद्युत उपभोक्ता को इस कारण आने वाले बिजली बिलों को लेकर किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। समय पर बिजली बिलों के भुगतान से विद्युत उपभोक्ता और बिजली बोर्ड के कर्मचारियों दोनों के समय में बचत होती है।
क्या है पूरा मामला :   बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कंगना रनौत ने हिमाचल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं मनाली वाले घर में रहती भी नहीं हूं और मेरा महीने का बिजली का बिल एक लाख रुपये आया है। जिस पर बिजली बोर्ड ने प्रतिक्रिया दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी पार्षद और पूर्व विधायक गोगी के भांजे रोनी ने थामा कांग्रेस का हाथ : केजरीवाल पंजाब से हिंदू लीडरशिप खत्म करने चाहते-चरणजीत चन्नी

लुधियाना : आम आदमी पार्टी  और भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। लुधियाना के वार्ड नंबर 58 के मौजूदा पार्षद सन्नी मास्टर, हलका दाखा से भाजपा नेता करण वड़िंग और स्वर्गीय विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टोकन मनी के तौर पर  6 लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने का किया ऐलान   : मेले, उत्सव और त्योहार संस्कृति का अभिन्न हिस्सा : कुलदीप सिंह पठानिया 

मेला मैदान तथा मंच के विस्तार को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश एएम नाथ। चंबा, (बनीखेत) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज बैली-  जियुन्ता गांव  के बाबा लखदाता मंदिर परिसर में आयोजित ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान के अंतर्गत खज्जियार में बांटा ज्ञान

एएम नाथ। चम्बा :भारत सरकार के “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान के अंतर्गत, चम्बा जिले की ग्राम पंचायत खज्जियार में एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बैंकों में रखी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनता पर टैक्स का बोझ डालने को रोज़ नए नए पैंतरे लगा रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बालीचौकी में कहा, मुख्यमंत्री के झूठ से हुआ कांग्रेस को हरियाणा में नुकसान,  भाजपा नेताओं को नसीहत देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें मुख्यमंत्री एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
Translate »
error: Content is protected !!