दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल

by

गढ़शंकर: गढ़शंकर-होशियारपुर मार्ग पर गांव डानसीवाल में सुबह करीब साढ़े 11 बजे दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।
जगदत्त पुत्र सुखदेव लाल निवासी पोसी भूपेंद्र सिंह निवासी संगतपुरा के साथ मोटरसाइकिल नंबर पीबी-07-एक्स-5499 पर जा रहा था और कमलजीत सिंह पुत्र मदन लाल निवासी बुल्लोवाल तथा मनप्रीत सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह मोटरसाइकिल नंबर पीबी-07-वाई-4461 पर सवार थे। दोनों मोटरसाइकिलों की गांव डानसीवाल के फाटक के समीप सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में चारों सवार घायल हो गए जिन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल गढ़शंकर ले जाया गया। भूपेंद्र सिंह पुत्र जीत राम निवासी संगतपुरा की गढ़शंकर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में 2 IAS अधिकारियों की हुई बदली : एक दूसरे के स्थान पर निभाएंगे ड्यूटी

चंडीगढ़ :पंजाब में 2 IAS अधिकारियों की हुई बदली की गई है। दोनों ही अधिकारी एक दूसरे के स्थान पर अपनी सेवाएं देंगे। देखें लिस्ट-..   Share     
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज चंबा में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अपने एक हजार वर्षों के गौरवमयी...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur News : मुकेरियां, दसूहा, गढ़शंकर, हरियाणा, गढ़दीवाला और उड़मुड़ टांडा में वोट मंगलवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पड़ेंगे : निकास कुमार

जिला प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए पुख्ता इंतजाम 6 नगर परिषदों में 80 वार्ड, कुल 118 बूथ और कुल 263 उम्मीदवार मैदान में वोटर कार्ड न होने...
article-image
पंजाब

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों सब इंस्पेक्टर ग्रिफ्तार

अमृतसर : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने सोमवार को अमृतसर में पुलिस आयुक्त कार्यालय की आर्थिक अपराध शाखा में कार्यरत सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह को 50,000 रुपये की रिश्वत के मामले में ग्रिफ्तार कर लिया।...
Translate »
error: Content is protected !!