दो युवकों के शव पेड़ से लटकते मिले : चंडीगढ़ सेक्टर 43 स्थित बस स्टैंड के सामने

by

चंडीगढ़ : सेक्टर 43 स्थित बस स्टैंड के सामने सेक्टर 52 कजेहड़ी गांव के जंगली क्षेत्र में दो युवकों के शव पेड़ से लटकते मिले। जानकारी के मुताबिक दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने मामले में DDR दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टता से मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पुलिस को शक है दोनों ने एक साथ यह कदम उठाया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों युवक स्थानीय होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस फिलहाल इनकी पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। वहीं स्थानीय होटलों से भी संपर्क कर रही है। दोनों शवों को हॉस्पिटल में रखवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भविष्य सेतु बना छात्राओं के सपनों की राह : निरंतरता प्रयास ही सफलता की कुंजी : एडीएम अमित मैहरा

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत करियर परामर्श शिविर आयोजित एएम नाथ। चंबा :  पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में...
article-image
पंजाब

दरबार जाहिरा पीर दारा पुर में वार्षिक जोड मेला 19 जून को आयोजित किया जा रहा : बाबा बलवंत शाह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव दारा पुर के दरबार जाहिरा पीर जी में वार्षिक जोड मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्तमान मुख्य सेवादार बाबा बलवंत शाह जी द्वारा समूह...
article-image
पंजाब

दुबई में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास जारी : डॉ. रवजोत सिंह

पंजाब के एन.आर.आई. मामलों के मंत्री ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से आपात बैठक का समय मांगा होशियारपुर, 1 मार्च :  ईरान-अमेरिका संघर्ष और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते संयुक्त अरब अमीरात...
article-image
पंजाब

डेरा लोह लंगर की ओर से पूरे गांव में लगाए पौधे

बाबा विक्रमजीत सिंह जी की ओर से डेरे की संगतों के सहयोग से यह प्रयास किया गया होशियारपुर l दलजीत अजनोहा :  बढ़ रहे प्रदूषण के लेकर यहां सरकार की ओर ज्यादा से ज्यादा...
Translate »
error: Content is protected !!