दो लोगों की मौत और एक की हालत गंभीर, जा रहे थे मनाली : निर्माणाधीन पुल के सरियों पर जा गिरी कार

by

मनाली :    चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सात मील के पास एक कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल के लिए खड़े किए गए सरियों में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान की कार नंबर आरजे 14 यूके 1052 पर सवार तीन लोग मनाली की तरफ जा रहे थे। सात मील के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। जहां पर यह कार गिरी वहां पर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल का कार्य चला हुआ है और उसके लिए सरिये खड़े किए गए हैं। यह कार निर्माणाधीन पुल के एक कोने पर खड़े किए सरियों पर जा गिरी। स्थानीय लोगों को घटना का पता चलते ही तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया और तीनों घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया गया।
घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल ले जाया गया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सकीनी कपूर ने बताया कि कार हादसे में तीन लोग घायल हुए थे, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक इलाज जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में पानी का प्रचंड प्रहार : बाढ़-बारिश से मचा हाहाकार! इन 5 पॉइंट में जानें अब बाढ़ से कैसे हैं हालात?

चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून के बादल आफत बनकर टूट पड़े हैं। पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण राज्य के सभी 23 ज़िले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी वर्करों को दिया जा रहा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल-केंद्रित, व्यवहारिक एवं रोचक शिक्षण तकनीकों से सशक्त किया जाएगा : सीडीपीओ राजेश राय बाल विकास परियोजना मैहला की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू एएम नाथ। चम्बा :  शिशुओं की पढ़ाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीआरएफ के जवानों ने छात्र-छात्राओं को दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

द्रंग (पधर), 7 फरवरी :    गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज द्रंग एट नारला में एसडीआरएफ पण्डोह (मण्डी )के जवानों के द्वारा सामुदायिक जागरूकता और आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्र -छात्राओं को आपदा प्रबंधन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज चंबा में 5 नए चिकित्सा विशेषज्ञ नियुक्त : विधायक नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चम्बा : पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में प्रदेश सरकार द्वारा पांच नए चिकित्सा विशेषज्ञ अधिकारियों को नियुक्त किया है। विधायक नीरज नैय्यर ने जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल...
Translate »
error: Content is protected !!