दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन कोर्स : डीएलएड की 518 खाली सीटों के लिए 3,787 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की होगी अब जांच

by

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन कोर्स सत्र 2024-26 के लिए सरकारी डाइट और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के आवंटन की दूसरे चरण की प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी। 20 सितंबर तक चलने वाली इस काउंसलिंग के लिए 3,787 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस दौरान सरकारी संस्थानों में 172, निजी संस्थानों में सब्सिडाइज्ड की 168 और नॉन सब्सिडाइज्ड 178 सीटों को भरा जाना प्रस्तावित है।

बोर्ड की ओर से डीएलएड की सरकारी और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों की 2,400 सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया अगस्त में करवाई गई। 31 अगस्त तक पहले चरण की काउंसलिंग के बाद 518 सीटें रिक्त रह गईं। इन सीटों को भरने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड अब दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर रहा है, जो 18 से 20 सितंबर तक शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इस दौरान सामान्य वर्ग और विभिन्न श्रेणियों की रिक्त 518 सीटों को भरने के लिए शिक्षा बोर्ड ने 3,787 अभ्यर्थियों को शाॅर्टलिस्ट किया है।

सीटें भर गईं तो आगे नहीं होगी काउंसलिंग :   तीन दिन तक चलने वाली इस काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए शिक्षा बोर्ड ने साफ किया है कि डीएलएड-2024 की प्रवेश परीक्षा में प्राप्त मेरिट के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों को शाॅर्टलिस्ट किया गया है। इस दौरान अगर काउंसलिंग के बीच सीटें भर गईं तो इस प्रक्रिया को वहीं बंद कर दिया जाएगा।  बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा फार्म को भरकर साथ लाना होगा। इसके अलावा समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली मूल प्रमाण पत्र तथा आरक्षित रेणी, उप श्रेणी सहित अन्य संबंधित प्रमाण पत्रों आदि के साथ इनकी सत्यापित छायाप्रतियां भी साथ लानी होंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों की मांगों पर प्रशासन गंभीर — ज्वाइंट एक्शन कमेटी की कमिश्नर से सकारात्मक बैठक, कई मांगों पर बनी सहमति

चंडीगढ़ | पुनीत महाजन : ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एम.सी. एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स, चंडीगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन जी के नेतृत्व में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चंबा में 23 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

पेयजल, सिंचाई और अग्निशमन सेवाओं को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगों को होगा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश एएम नाथ। चंबा :  उप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओम साई कम्प्लेक्स गुल्लरवाला में खाटू श्याम बाबा के नाम विशाल भंडारे का आयोजन

बद्दी, 18 जनवरी (तारा) : बद्दी साई रोड पर स्थित ओम साई काम्प्लेक्स गुललरवाला में श्री खाटू श्याम एवम सालासर मित्र मंडल परिवार की ओर से रविवार को तीसरे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार : 8 से 12 जनवरी तक विभिन्न उप रोज़गार कार्यालयों में होंगे साक्षात्कार- आकाश राणा

धर्मशाला, 6 जनवरी। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर ने सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!