दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ने खेडां वतन पंजाब दियां तहत तैराकी मुकाबलों में लगाई पदकों की झड़ी

by
गढ़शंकर,  1 अक्तूबर: क्षेत्र की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ने खेडां वतन पंजाब दीयां में कई खेलों में भाग लिया है और शानदार जीत हासिल की है। इसी प्रकार स्कूल संस्था ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक क्षेत्र के साथ-साथ खेल गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए स्कूल में स्विमिंग पूल की व्यवस्था की है जिसमें पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे खेडां वतन पंजाब दीयां के तैराकी मुकाबलों में भाग लिया। जिसके परिणामस्वरूप दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तैराकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते पदकों की झड़ी लगा दी। स्कूल के छात्र धृति गुप्ता कक्षा नवमी ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक तथा 50 मी. बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक,
सहज अरोड़ा कक्षा-आठवीं ने 100 मीटर बैक-स्ट्रोक में स्वर्ण पदक तथा 50 मी. फ्री स्टाइल में रजत पदक, अभिमन्यु कक्षा-छठी ने 100 मीटर बटरफ्लाई-स्ट्रोक रजत पदक और 200 मीटर में रजत पदक जीता। गुरजोत सिंह कक्षा नवमी ने 200 मी. फ्री स्टाइल में रजत पदक, हिना सैनी कक्षा-11वीं ने 100 मी. फ्री-स्टाइल रजत पदक और 100 मीटर  बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीता।
अभिजोत सिंह कक्षा- नवमी ने 100 मी. फ्री स्टाइल में रजत पदक और 100 मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक, दर्शवीर सिंह खेला जमात – चौथी ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक और ब्रेस्ट स्ट्रोक में भी कांस्य पदक और आराधना जमात – 8वीं ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कांस्य पदक एवं 50 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक में भी कांस्य पदक जीतकर अपने स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन किया। इन पदकों की उपलब्धि पर स्कूल की निदेशिका  हरप्रीत कौर ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह बच्चों की कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों के दिशा-निर्देशों से ही संभव है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में 13 सीटों पर इन दिग्गजों का होगा आहमने सहमने का मुकाबला : 26 महिलाओं सहित कुल 328 उम्मीदवार मैदान में – मतदान के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

चंडीगढ़ : पंजाब में 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के लिए कल शनिवार को मतदान होगा, जिसमें ‘इंडिया गठबंधन’ के सहयोगी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 लोगों के खिलाफ मृत व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाकर जमीन का बैनामा कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 04 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने दीप कॉलोनी गढ़शंकर निवासी चंद्र शेखर मेहता के बयान पर कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने के आरोप में 9 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न...
article-image
पंजाब

करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी वकील के खिलाफ केस दर्ज

मोहाली, 6 सितंबर :  जमीन का सौदा कर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में स्टेट क्राइम पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान दौलत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!