दोआबा पब्लिक स्कूल को एफपीएस व एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा ‘सर्वोत्तम स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड’ से सन्मानित किया गया।

by

माहिलपुर : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूंयां में दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों को फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स व एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा सर्वोत्तम स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड के साथ सन्मानित किया गया। यह सन्मान स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर हरजिंदर सिंह गिल व प्रिं अरुण गुप्ता को फेडरेशन के प्रधान जगजीत सिंह सूरी द्वारा दिया गया। इसकी जानकारी देते हुए प्रिं अरुण गुप्ता व मैनेजिंग डायरेक्टर हरजिंदरसिंह गिल ने बताया कि यह प्राप्ति स्कूल स्टाफ, टीचर्स व विद्यार्थियों की अनथक मेहनत का फल है जो हम इस उपलब्धि हासिल कर सके हैं। उन्होंने कहा कि उनके शिक्षण संस्थान का लक्ष्य रहा है कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा देकर समाज के लिए योग्य नागरिक बनाया जा सके। उन्होंने स्कूल स्टाफ व टीचर्स को इसके लिए धन्यवाद दिया उन्होंने स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों को और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल टीचर्स व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाईकोर्ट में बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डा. विजय सिंगला की जमानत पर सुनवाई दौरान सरकार को फटकार

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। सरकार हाईकोर्ट में सिंगला से रिकवरी और सीधे पैसे...
article-image
पंजाब , हरियाणा

एसवाईएल मुद्दे पर सीएम सैनी के साथ चर्चा ….सीएम मान ने हरियाणा को पंजाब का भाई बताया

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने काफी समय से लंबित सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर मंगलवार को ”सौहार्दपूर्ण माहौल में” चर्चा की। दोनों...
Translate »
error: Content is protected !!