दोआबा स्पोर्ट्स क्लब डघाम द्वारा फुटबॉल मैच तथा एथलेटिक मीट करवाई

by
गढ़शंकर, 16 दिसंबर: दोआबा  स्पोर्ट्स क्लब डघाम द्वारा गांव डघाम में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट तथा एथलेटिक्स मीट करवाई गई। टूर्नामेंट दौरान मुख्यतिथि के रूप में गांव डघाम के सरपंच बलवीर सिंह जस्सी ने शिरकत की। उन्होंने स्पोर्ट्स क्लब के प्रयासों की सराहना करते खिलाड़ियों को मेहनत कर अपना व अपने अभिभावकों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके करवाए गए मुकाबलों में अंडर-19 आयु गुट के फुटबाल मुकाबले में डघाम की टीम विजयी तथा गांव चाहलपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। एथलेटिक्स में विभिन्न आयु गुट के 100 मी, 200 मीटर, 400 मीटर तथा लंबी कूद के मुकाबले करवाए गए।
                         इस मौके करवाए गए रस्साकशी के मुकाबले मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। जिसमें चौहड़ा की टीम प्रथम स्थान पर तथा गांव डघाम की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर मास्टर जरनैल सिंह, मोहन सिंह कोच, कमलजीत बिल्लू, अमृतपाल सिंह, हैप्पी कोच, गोल्डी कूनर, सुखविंदर काका आदि उपस्थित रहे। इस मौके क्लब को खुले दिल से आर्थिक सहायता करने वाले गुरप्रीत सिंह, जसकरण सिंह, विजय लाल, त्रिलोचन सिंह, जसकरण सिंह, मनदीप सिंह का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरपंच बलबीर सिंह जस्सी का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर समूह पंचायत तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। अंत में मास्टर जरनैल सिंह ने उपस्थित पंचायत सदस्यों, एनआरआई भाइयों, सभी दर्शकों तथा खिलाड़ियों का धन्यवाद किया। सभी खिलाड़ियों के लिए रिफ्रेशमेंट का प्रबंध किया गया तथा दर्शकों के लिए चाय का अटूट लंगर वितरित किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पड़ोसी राज्यों से यहां चिट्टा समेत कई अन्य चीजें आ रही, हमारे युवाओं को बर्बाद कर दिया –

मंडी : सांसद एवं अभिनेत्री कंगना कंगना रनौत ने अप्रत्यक्ष रूप से पंजाब राज्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से चिट्टा हो या उग्रता हो या अन्य, यह लोग बाइक...
article-image
पंजाब

चेयरमैन पवन दीवान ने एनआरआई भाईचारे को किया सम्मानित

चंडीगढ़ 9 नवंबर: एनआरआई भाईचारा समय-समय पर पंजाब के विकास में अपना योगदान देता रहा है। इसी कड़ी में, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने उद्योग भवन पहुंचने पर स्पेन...
पंजाब

चेयरमैन पंजाब एस.सी भूमि विकास व वित्त कार्पोरेशन ने जिले के 40 लाभार्थियों को 20.90 लाख रुपए के सौंपे कर्जे व सब्सिडी के मंजूरी पत्र

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व को समर्पित अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को एक करोड़ सब्सिडी जारी: मोहन लाल सूद प्रदेश में लाभार्थियों को स्व रोजगार स्थापित करने के लिए...
article-image
पंजाब

भाजपा पर मुख्यमंत्री मान ने कसा तंज : भाजपा के सिर्फ दो विधायक, दो सांसदों की इस बार हो जाएगी विदाई

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी तो है नहीं, इनके बस दो विधायक हैं, इनके दो सांसद थे। ये लोग जीतने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!