दोस्त ने ही महेंद्र सिंह धोनी के ख‍िलाफ किया केस : जान‍िए क्या है मामला -15 करोड़ और धोखाधड़ी का

by

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ख‍िलाफ मुसीबत में हैं। दरअसल, उनके ख‍िलाफ उनके दो पूर्व बिजनेस पार्टनर्स ने दिल्ली हाइकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है।  मानहानि से संबध‍ित याचिका जस्ट‍िस प्रतिभा एम सिंह के समक्ष 18 जनवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।

इस मामले मुकदमा दायर करने वाले धोनी के दोस्त रहे और पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ हर्जाना देने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. म‍िहिर ने कहा कि उनके ख‍िलाफ धोनी की ओर से दुर्भावनापूर्ण बयान दिए गए।  जो लीगल कंप्लेट धोनी के ख‍िलाफ दायर हुई है, उसने कहा गया कि धोनी द्वारा कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये के कथित अवैध लाभ और 2017 के अनुबंध के उल्लंघन के संबंध में लगाए गए झूठे आरोपों के संबंध में वादी (म‍िह‍िर दिवाकर और सौम्या दास) की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने से रोका जाना चाहिए।

धोनी की ओर से रांची में दायर किया गया था केस :  वैसे हाल ही में धोनी ने दिवाकर और दास के खिलाफ एक आपराधिक मामला दायर किया था। इसमें दावा किया गया था दोनों ने क्रिकेट अकादमियों की स्थापना के अनुबंध का पालन नहीं किया और 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है, ऐसा धोनी के वकील ने बताया था।  धोनी ने खेल प्रबंधन कंपनी अरका स्पोर्ट्स के दो निदेशकों के खिलाफ रांची की निचली अदालत में मामला दायर किया था। धोनी की पक्षकारों ने कहा था कि उन्होंने क्रिकेटर की ओर से रांची की एक अदालत में अरका स्पोर्ट्स के निदेशक मिहिर दिवाकर और सौम्या दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत एक आपराधिक मामला दायर किया था।

धोनी के करीबी दोस्त रहे हैं म‍िह‍िर :   धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या के खिलाफ रांची कोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज कराया था. म‍िह‍िर दिवाकर धोनी के करीबी दोस्त रहे हैं, वहीं वो उनके बिजनेस पार्टनर भी रहे हैं।

2017 में हुआ था धोनी संग समझौता : दरअसल, मिहिर दिवाकर ने कथित तौर पर दुनिया भर में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए 2017 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। पर दिवाकर समझौते में बताई गई शर्तों का पालन नहीं किया। इस मामले में अरका स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी का शुल्क भुगतान करना था, वहीं समझौते के तहत प्रॉफ‍िट शेयर करना था, पर समझौते के सभी नियम और शर्तों की धज्ज‍ियां उड़ा दी गईं।

धोनी की ओर से भेजे गए नोट‍िस :  इसके बाद धोनी ने 15 अगस्त, 2021 को अरका स्पोर्ट्स से अथॉर‍िटी लेटर वापस ले लिया। उनको धोनी की ओर से कई कई कानूनी नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद धोनी के वकील दयानंद सिंह ने दावा किया है कि अरका स्पोर्ट्स ने उनके साथ धोखाधड़ी की है, जिससे उन्हें 15 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लीगल नोटिस नवजोत सिंह सिद्धू के नाम CG सिविल सोसाइटी ने किया जारी : 7 दिनों के भीतर कैंसर के इलाज के डॉक्यूमेंट पेश करें, नहीं तो देने होंगे 850 करोड़

रायपुर :   नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के 4थे स्टेज के कैंसर से बिलकुल ठीक होने को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था, जिसमें नवजोत सिद्धू ने...
article-image
पंजाब

सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर द्वारा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी को किया सम्मानित

इलाके की सभी समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा: रोड़ी गढ़शंकर । सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर द्वारा आज सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनी की अध्यक्षता में पंजाब...
article-image
पंजाब

6 हजार करोड़ के ड्रग्स केस में SIT के सामने पेश नहीं हुए बिक्रम मजीठिया : मजीठिया की जगह वकील अर्शदीप सिंह कलेर पहुंचे पटियाला पुलिस लाइन; भोला के साथ आमने-सामने पूछताछ होनी थी

पटियाला, 5 अक्तूबर: पंजाब के चर्चित करीब 6 हजार करोड़ रुपये के ड्रग्स तस्करी मामले में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया सोमवार को विशेष जांच टीम (SIT)...
article-image
पंजाब

15 वर्षीय नाबालिग छात्र के अपहरण व हत्या मामले में लुधियाना फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई दोषी को उम्रकैद : 4 लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना और पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश

लुधियाना। लुधियाना के पास गांव मलाक निवासी गुरवीर सिंह उर्फ गैवी को 15 वर्षीय नाबालिग छात्र के अपहरण, फिरौती मांगने और हत्या के मामले में अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की...
Translate »
error: Content is protected !!