धन के अभाव में अब उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे युवा : संजय रत्न

by

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा : विधायक संजय रत्न ने कहा कि बच्चे धन के अभाव में उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहे इस के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरंभ की है। योजना के अंतर्गत 28 वर्ष से कम आयु के पात्र हिमाचली विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज की दर से बैंकों से 20 लाख रुपये का शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। ऋण के अंतर्गत भोजन, आवास, ट्यूशन फीस और अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं के व्यय शामिल हैं। योजना के अंतर्गत पात्र हिमाचली विद्यार्थी मेडिकल, पैरा-मेडिकल, फॉर्मेसी, नर्सिंग, विधि, आई.टी.आई एवं पॉलीटेक्नीक के तकनीकी पाठ्यक्रम तथा विश्वविद्यालयों से पीएचडी करने के लिए शिक्षा ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। शनिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वालामुखी में जी न्यूज और क्रैक अकादमी के सौजन्य से आयोजित छात्रवृति परीक्षा के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि विधायक संजय रत्न ने कहा कि इस आयोजन से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी और जो विद्यार्थी इसमें चुने जाते है उनको क्रैक अकादमी द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क करवाई जायेगी।
इससे पहले स्कूल प्रबंधन और क्रैक अकादमी द्वारा विधायक का स्वागत किया गया। नीरज कंसल सीईओ क्रैक अकादमी ने बताया की मेरे शहर के 100 रत्न छात्रवृति योजना के तहत 3000 विधार्थियो में से 100 विधार्थियो को छात्र वृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया की इस परीक्षा में जिला स्तर पर अव्वल रहने वाले विद्यार्थी को 50 हजार और राज्य स्तर पर अव्वल रहने वाले विद्यार्थी को 2.5 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।
इस अवसर पर राहुल शर्मा कार्यकारी एसडीएम , रवि धीमान उपनिदेशक टूरिज्म , दीपक धीमान , जी पंजाब हरियाणा हिमाचल के चीफ एडिटर,नीरज कंसल सीईओ कै्रक अकादमी, ऋषि भरगावा को फाउंडर क्रैक अकादमी, मंदिर अधिकारी मनोहर लाल , धर्मेद्र शर्मा नगर परिषद ज्वालामुखी अध्यक्ष , अधिशासी अभियंता विद्युत करणवीर पटियाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गर्ल्स ज्वालामुखी के विद्यार्थी और प्रबुद्ध जनता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनाथ बच्चों की शिक्षा व सहायता के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना सरकार का महत्वपूर्ण कदम

अनाथ बच्चों की सहायता के लिए जिला चंबा सुख आश्रय कोष में अधिक से अधिक दान करें जिलावासी : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  अनाथ बच्चों की सहायता व शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदी युवती, मौत : जहर से बची जिंदगी, अस्पताल की खिड़की से छलांग लगा दी

एक दिन पहले जहरीला पदार्थ खाने पर हुई थी भर्ती, सुबह वार्ड शिफ्टिंग के दौरान उठाया खौफनाक कदम एएम नाथ। कांगड़ा :  डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में मंगलवार सुबह एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने पलाहटा में किए 30 लाख की परियोजनाओं के शिलान्यास

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत पलाहटा के क्यारियां में 30 लाख रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास किए। उन्होंने 11 लाख रुपए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 महीने में ही रोबोटिक सर्जरी के बढ़े दुगना दाम, हिम केयर में कब होगी कवर : जयराम ठाकुर

रोबोट के साथ है कंज्यूमेबल के खत्म होने पर भी यही यही रहेंगे दाम चमियाना और आईजीएमसी में रोबोट सर्जरी के पैकेज में क्यों है असमानता एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता...
Translate »
error: Content is protected !!