धमाई का युवक जसविंदर सिंह यूक्रेन में फंसा…. परिजन परेशान।

by

गढ़शंकर – यूक्रेन व रूस के युद्ध शुरू हो गया है वहीं यूक्रेन में रह रहे भारतीय लोगों के परिजन अपने अपनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। ऐसे ही गढ़शंकर के गांव धमाई के जसविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा तरनवीर सिंह पांच साल पहले उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए यूक्रेन गया था और अंतिम समेस्टर की परीक्षा होने के बाद घर वापस लौटने की तैयारी कर रहा था। लेकिन उससे पहले ही रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला कर देने से उनके बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे के युद्धग्रस्त देश मे फंस जाने के कारण परिजन चिंतित है। उन्होंने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि उनके बेटे व अन्य फंसे लोगों को जल्द से जल्द यूक्रेन से सुरक्षित लाने की व्यवस्था की जाए।
फ़ोटो :
तरनवीर सिंह की फ़ोटो लिए उनके पिता जसविंदर सिंह।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

स्कूल का गेट तथा सरिया चोरी : कन्या विद्यालय गढ़शंकर में चोरों ने चोरी को दिया अंजाम

गढ़शंकर: कन्या विद्यालय गढ़शंकर में चोरों ने चोरी को अंजाम देकर स्कूल का गेट तथा सरिया चोरी कर लिया। स्कूल की मुख्याध्यापिका द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि अज्ञात चोर...
article-image
पंजाब

ई-सेवा पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निपटारे में होशियारपुर 18वें से दूसरे स्थान पर पहुंचा

विशेष अभियान के तहत 1.22 लाख से अधिक आवेदनों का निपटारा, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को डीसी ने किया सम्मानित होशियारपुर, 30 अक्टूबर। ई-सेवा पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निपटारे में बेहतर प्रदर्शन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब की ओर से विकास की नई मिसाल : गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर 6 करोड़ की लागत से दो पुलों का निर्माण शुरू कराया  

गढ़शंकर।  कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब के मुखी संत बाबा सतनाम सिंह जी की अगुवाई में गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर होशियारपुर और जिला रोपड़ की सीमा पर लगभग 6 करोड़ रुपये की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भयानक हादसे में 21 वर्षीय युबक की मौत : ट्रैकटर चालक युवक के ऊपर से टिप्पर के टायर निकलने से युवक के शरीर के चीथड़े उडें : ओवरलोड तेज रफतार टिप्पर दुारा पीछे से ट्रैकटर ट्राली को टक्कर मारी, ट्रैकटर ट्राली को सात सौ मीटर तक घसीटता ले गया

गुस्साए लोगो ने सात घंटे तक लगाया जाम गढ़शंकर : ओवरालोड तेज रफतार टिप्पर दुारा ट्रैकटर ट्राली को पीछे से जारेदार टक्कर मारने के बाद हुए हादसे से ट्रैकटर चालक की मौत हो गई।...
Translate »
error: Content is protected !!