धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन को बैठक आयोजित

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विभिन्न योजनाओं के तहत सैचुरेशन हासिल करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ज़िले में प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया।


उपायुक्त ने सभी संबंधित उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत ज़िला में चयनित 156 गांव में विभिन्न योजनाओं की सैचुरेशन हासिल करने के लिए क्लस्टर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनित जनजातीय ग्रामों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और पोषण से जुड़ी योजनाओं का समन्वित रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लक्षित समुदायों को समयबद्ध लाभ प्रदान किया जा सके।
मुकेश रेपसवाल ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को इन चयनित गांव में एलपीजी गैस कनेक्शन की परिपूर्णता के लिए सर्वेक्षण कार्य करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने आयोजित होने कार्यक्रम के दौरान जन समुदाय की अधिक भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए ज़िला विकास अधिकारी एवं संबंधित खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा।
उपायुक्त ने पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं,नीतियों एवं कार्यक्रमों का भी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, पीएम मातृ वंदना योजना, टीबी मुक्त भारत, एससीडी कार्ड, पीएम जन धन योजना, मुद्रा योजना, वन धन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मनरेगा कार्ड, पेंशन योजनाएं, छात्रवृत्ति योजनाओं सहित विभिन्न योजनाओं की सैचुरेशन हासिल की जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर, तथा उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) डलहौजी, तीसा, पांगी ने वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया।
अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक चम्बा प्रियांशू खाती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विपिन ठाकुर, ज़िला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, ज़िला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, अग्रणी ज़िला प्रबंधक डीसी चौहान उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एमबीबीएस की शिक्षा को देश में सस्ता किया जाए ताकि बच्चों को विदेश में मेडिकल की पढ़ाई को ना जाना पड़े : प्रो. बडूंगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मांग पटियाला : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि देश में एमबीबीएस की शिक्षा को सस्ता...
article-image
पंजाब

ASI ने नहर में लगा दी छलांग : 7 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

फिरोजपुर :  जिले के मक्खू क्षेत्र में तैनात पंजाब पुलिस के एक  एएसआई के लापता होने के मामले ने पुलिस प्रशासन में हलचल मचा दी है। एएसआई गुरदयाल सिंह के लापता होने से पहले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिगड़ेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम : 24 घंटे में होगी बर्फबारी, चार जगह माइनस में तापमान

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम खुल गया लेकिन शीतलहर का असर अब भी जारी है। शिमला और मनाली सहित कई इलाकों में धूप...
article-image
पंजाब

पूर्व पार्षद मान ने जन्म दिवस पर किया पौदारोपण

गढ़शंकर: वातावरण वचाओ कमेटी गढ़शंकर दुारा जन्म दिन पर बृक्ष तहत आज गढ़शंकर के पूर्व पार्षद हरिंद्र सिंह मान ने अपना जन्द दिन गांव पारोवाल में फलदार पौदा लगाकर मनाया। वातावरण प्रेमी अमन मान...
Translate »
error: Content is protected !!