धरवाला में कामगारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित

by

एएम नाथ। चम्बा :  जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड चम्बा के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज उप तहसील धरवाला में कंपनी के कार्यालय परिसर में छोटे पुलों के निर्माण पर कार्यरत कामगारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में जिसमें 56 कामगारों के स्वास्थ्य की जाँच की गई। इस शिविर में ब्लड प्रेशर, मधुमेह, एचआईवी, हेपेटाईटिस बी, सी, सिफलिस और टीबी की निशुल्क जाँच की गई। उन्होंने बताया कि इस शिविर के आयोजन का मुख्य उदेश्य असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे कामगारों को ज़रूरी स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करवाना है।
शिविर में श्रम कल्याण अधिकारी ने कामगारों को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि जिला में विभाग की ओर से इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन पहले भी किया गया है और भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में डॉ. विमद गुरुंग, जिला श्रम कल्याण कार्यालय के कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम, पूजा धवन, भारती जसरोटियात सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2025-26 का बजट में किसे क्या मिला – कितने लाख की इनकम हुई टैक्स मुक्त जानिए

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। वित्तमंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत तेलुगु कवि और नाटककार गुराजादा अप्पा राव के प्रसिद्ध कथन ‘कोई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने देहरा कस्बे के लिए विद्युत नेटवर्क भूमिगतिकरण कार्य का किया शुभारंभ

लोगों की समस्याएं सुनी , मौके पर किया निपटारा राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा | देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा कस्बे के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड द्वारा क्रियान्वित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस न डरी, न कभी डरेगी, चुनाव लड़ाने का फैसला हाईकमान का : एक महीने तक विधानसभा क्षेत्र में क्यों नहीं आए होशियार सिंह : कमलेश ठाकुर

सचिवालय जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर में ही करवा लूंगी काम एएम नाथ। देहरा :   कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश  ठाकुर का चुनाव प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है। रविवार को उन्होंने लगभग एक दर्जन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में भटियात विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित : विकास कार्यों से संबंधित लक्ष्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की समीक्षा बैठक कीअध्यक्षता एएम नाथ । भटियात(चंबा) : मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय : नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में पहले से दाखिल बच्चों के...
Translate »
error: Content is protected !!