धर्मपाल चौहान को गोसेवा आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर क्षेत्र में खुशी की लहर : जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

by

बीबीएन 14 जुलाई (तारा) : हिमाचल प्रदेश गोसेवा आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष धर्मपाल चौहान की नियुक्ति पर बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने धर्मपाल चौहान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए आभार व्यक्त किया।

बधाई संदेश जारी करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य उजागर सिंह,पूर्व जिला परिषद सुमन चौहान,श्री कन्हैया गोशाला के अध्यक्ष संजय बंसल, ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली के पूर्व प्रधान भाग सिंह, कैमिस्ट एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह ठाकुर, समाजसेवी भाग सिंह चौधरी, तरसेम लाल कालिया, पूर्व उपप्रधान हितेंद्र शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मदनलाल चौधरी, धर्मपाल माड़ू, सुरजीत चौधरी, परवीन गुड्डू, गुरमीत चौधरी,, सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कहा कि धर्मपाल चौहान लंबे समय से समाज सेवा, गौसेवा और जनहित के कार्यों से जुड़े रहे हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ अब पूरे प्रदेश को मिलेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि धर्मपाल चौहान के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश गोसेवा आयोग गौवंश संरक्षण, गोशालाओं के सुदृढ़ीकरण तथा गौसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को नई दिशा देगा। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने योग्य एवं कर्मठ व्यक्तित्व को यह जिम्मेदारी देकर सराहनीय निर्णय लिया है।

सभी वक्ताओं ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मपाल चौहान की नियुक्ति से क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ा है और इससे गौसेवा के क्षेत्र में सकारात्मक एवं दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्यसभा के लिए सदस्य का निर्वाचन किया जाना है। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर (सचिव, हि.प्र. विधानसभा) द्वारा ‘निर्वाचन की सूचना’ (Form-1) जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैगिंग रोकने के लिए अलर्ट रहें सभी अधिकारी और समिति के सदस्य : आईएचएम की एंटी रैगिंग समिति की बैठक में एडीएम राहुल चौहान ने दिए निर्देश

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 19 सितंबर। होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान के परिसर में आयोजित की गई। हमीरपुर के एडीएम एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य राहुल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा कर रही राजनीति ,राजेश धर्माणी बोले-UCC हिमाचल के लिए ठीक नहीं

 रोहित जसवाल।बिलासपुर : यूनिफॉर्म सिविल कोड(UCC) पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने पलटवार किया है। उन्होंने सोमवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए बोला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत 2 क्रेच कार्यकर्ता व 3 क्रेच सहायिकाओं के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

4 अगस्त तक करें आवेदन, 19 अगस्त को होगा साक्षात्कार एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी, मैहला अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!