धर्मपुर के SHO सहित 3 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर : कांग्रेस MLA की गाड़ी को पास ना देना पड़ा महंगा

by

मंडी । कांग्रेस विधायक की गाड़ी को पास ना देना 3 पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया। तीनों को लाइनहाजिर किया गया है। मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर का है. पुलिस कर्मियों पर पास ना देने के अलावा कुछ अन्य आरोप भी हैं, जिसकी वजह से उन पर गाज गिरी है।
जानकारी के इनुसार, मंडी जिले में धर्मपुर थाने के एसएचओ विकास शर्मा के अलावा दो पुलिस कर्मचारियों को शनिवार को लाइन हाजिर किया गया है l आरोप है कि कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर की गाड़ी को पुलिस कर्मियों की गाड़ी ने पास नहीं दिया. साथ ही सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण हटाने के दौरान भी प्रशासन को पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा नहीं दी. कुछ अन्य आरोप भी इन पर हैं ।
बताया जा रहा है कि जब विधायक अपने घर की ओर जा रहे थे, तो रास्ते में उनसे आगे पुलिस की गाड़ी जा रही थी. पुलिस की गाड़ी में एसएचओ विकास शर्मा भी मौजूद थे. इस दौरान विधायक की गाड़ी के चालक ने आगे निकलने के लिए पास मांगा था, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया. विधायक की गाड़ी को आगे निकलने के लिए जगह नहीं दी. इसी वजह से एसएचओ और अन्य दो पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है।
एसपी ने की मामले की पुष्टि :
प्रशासन ने भी अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि धर्मपुर में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण को हटाने के लिए पुलिस की जरूरत थी । लेकिन जब प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों के साथ कब्जाधारियों ने बदसलूकी की तो पुलिस चुपचाप मूकदर्शक बनी रही l लाइन हाजिर करने की तीसरा वजह विभागीय रिपोर्ट है l डीएसपी सरकाघाट कुलदीप कुमार ने एसपी मंडी को रिपोर्ट भेजी है।इस बारे में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री से जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि एसएचओ और अन्य पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ उनके पास रिपोर्ट आई है, इसलिए उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हत्या कर साधू का भेष धरकर 33 साल छिपा रहा : 11 साल पहले सुप्रीम कोर्ट से उम्रकैद की सजा भी सुनाई जा चुकी : पुलिस ने एक बार फिर 1991 में हुई हत्या की फाइल को खोला

इंदौर के महू स्थित एक मठ में साधू का भेष धरकर 33 साल से छिपे एक अपराधी को सागर जिले की देवरी पुलिस ने बड़ी ही चालाकी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दी चुनौती : भाजपा का एक भी नेता कह दे कि वह देंगे ओपीएस – नेर चौक अस्पताल में एक एमआरआई मशीन नहीं लगा पाए जयरामः मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कहा, मेरा उद्देश्य आम आदमी की सेवा एएम नाथ/ रोहित जसवाल ।मंडी : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला की सिराज विधानसभा क्षेत्र के बाखली में एक विशाल जनसभा को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 जिलों में वितरित होंगे अश्वगंधा के दो लाख पौधे – हिमाचल, देश में उत्कृष्ट आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा वाला राज्य : यादविंदर गोमा

एएम नाथ।पालमपुर, 22 अगस्त :- आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि परामर्शी मंत्री, यादविंद्र गोमा ने बताया कि राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान में प्रदेश के गर्म जलवायु क्षेत्रों के 10 जिलों में 2 लाख...
हिमाचल प्रदेश

महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा आर्य डिग्री कॉलेज में जागरूकता शिविर आयोजित

नूरपुर, 27 दिसंबर: महिला एवम बाल विकास विभाग के सौजन्य से आज बुधवार को स्थानीय राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज में ‘वो दिन’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं व किशोरियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर...
Translate »
error: Content is protected !!