धर्मशाला में तीन दिवसीय अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ : कांगड़ा जिला में खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध : डीसी

by
पहले दिन ब्वायज तथा गल्र्स में घरोह स्कूल का रहा दबदबा
धर्मशाला, 26 मई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में खेल मैदान निर्मित करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं इसके साथ ही खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष प्राथमिकता दी जाएगी ताकि बच्चों को खेलकूद के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। यह उद्गार सोमवार को उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने सुभाष चंद्र बोस पुलिस ग्राउंड में तीन दिवसीय अंडर-15 फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत व्यक्त किए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी ज्योति भी विशेष रूप से उनके साथ उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता में जिले भर के 16 स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें 16 छात्र तथा 8 छात्राओं टीमें भाग ले रही है। क
उपायुक्त ने कहा कि स्कूल स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिताओं की कमी को महसूस किया जा रहा था, जिसे फुटबॉल एसोसिएशन ने बखूबी पहचाना और लगातार दूसरे वर्ष इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आउटडोर खेलों के आयोजन से बच्चे मोबाइल और अन्य इनडोर उपकरणों की लत से दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली की ओर अग्रसर होते हैं। साथ ही उन्होंने फुटबॉल एसोसिएशन को बधाई दी कि उसने लगातार दूसरे वर्ष इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया।
उपायुक्त ने कहा कि कांगड़ा और धर्मशाला एक समय पर फुटबॉल के प्रमुख केंद्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी । तो उस कमी को हम पूरा करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रखने में मददगार हैं। उपायुक्त बैरवा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि ये जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान फुटबॉल एसोसिएशन के प्रधान बरुण गुप्ता ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
पहले दिन ब्वायज तथा गल्र्स में घरोह स्कूल का रहा दबदबा
फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष वरूण गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कियों के वर्ग में डीपीएस कांगड़ा ने धौलाधार सीनियर सेकेंडरी स्कूल को हराया जबकि जीएसएस घरोह ने सहज इंटरनेशनल स्कूल तथा स्टैंडर्सफोर्ड ने डीवाई पाटिल, सेके्रड हाॅर्ट ने अचीवर हब, घरोह सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने अचीवर हब को हराया इसी तरह से ब्वायज वर्ग में खनियारा ने डीपीएस कांगड़ा, अचीवर हब ने डीवाई पाटिल, जीएसएस घरोह ने धौलाधार सीनियर सेंकेडरी स्कूल, सेके्रेड हाॅर्ट ने स्टैंडर्सफोर्ड, हाई लैंड को सेंट मेरी स्कूल , एमटीपी स्कूल ने गुरूकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोज पब्लिक स्कूल ने सहज इंटरनेशनल स्कूल, रोज पब्लिक स्कूल ने धौलाधर पब्लिक स्कूल, एमटीपी ने अचीवर हब स्कूल को तथा रोज पब्लिक स्कूल ने धौलाधार सीनियर सेंकेडरी स्कूल को हराया जबकि कांगड़ा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तथा आधुनिक पब्लिक स्कूल, सेके्रट हाटॅ पब्लिक स्कूल तथा आधुनिक पब्लिक स्कूल के बीच मैच बराबरी पर छूटा। इस अवसर पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी, अभिभावकगण व गणमान्य अतिथिगण भी उपस्थित रहे
All reactions:

5

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को ग्रैमी अवार्ड : एल्बम के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए मिला आवार्ड

एएम नाथ। धर्मशाला : तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 68वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह में 90 साल की उम्र में दलाई लामा को अपने एल्बम के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आस्था अग्निहोत्री के चुनावी मैदान में उतरने पर लगा विराम : यह समय माँ को श्रद्धांसुमन अर्पित करने का, चुनाव लड़ने का क़तई भी नहीं : डॉ. आस्था अग्निहोत्री

हरोली : लोक सभा सीट हमीरपुर या गगरेट विधानसभा हल्के से उपचुनाव में हाईकमान द्वारा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री को चुनावी मैदान में उतारने की चर्चाओं को विराम लग गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हेड कांस्टेबल के वायरल वीडियो और लापता होने के के मामले में संज्ञान ले मुख्यमंत्री : मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त, प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था तबाह : जयराम ठाकुर

आम आदमी के जान की सरकार को नहीं परवाह, अधिकारी कर रहे मनमानी एएम नाथ। शिमला  :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था पूरी तरह से तबाह हो गई है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सेखोवाल मेँ बच्चों को मोबाइल से दूर करने के लिए गतके की ट्रेनिंग देने के लिए लगाए गया पंद्रह दिवसीय कैंप

गढ़शंकर। गांव सेखोवाल मेँ बच्चों को मोबाइल से दूर करने के लिए गतके की ट्रेनिंग देने के लिए लगाए गए पंद्रह दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें अंतिम दिन श्री गुरु रविदास जी...
Translate »
error: Content is protected !!