धर्मेंद्र की पंजाब की प्रॉपर्टी को लेकर बड़ा खुलासा : सनी-बॉबी को मिला कुछ नही…किसको सौंप दी सारी जमीन?

by

धर्मेंद्र की मौत के बाद से ही उनकी संपत्ति के बंटवारे को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। गत 24 नवंबर 2025 को 89 साल के लिजेंड्री एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के बाद से ही उनकी संपत्ति के बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

पंजाब में है धर्मेंद्र की पुश्तैनी प्रॉपर्टी :  इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि धर्मेंद्र की दौलत में से किसे क्या मिलेगा। आपको बता दें कि दो बार शादी करने वाले धर्मेंद्र के कुल 6 बच्चे हैं- सनी, बॉबी, विजेता, अजीता, ईशा और अहाना, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से किसी भी बच्चे को पंजाब में धर्मेंद्र की पुश्तैनी प्रॉपर्टी नहीं मिली है।

पुश्तैनी जमीन की 5 करोड़ रुपये है कीमत :  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब में धर्मेंद्र की जो पुश्तैनी संपत्ति है, आज के समय में उसकी कीमत 5 करोड़ रुपये के आसपास है। वहीं इस संपत्ति पर धर्मेंद्र के बच्चों का ही हक होना चाहिए लेकिन एक्टर ने इस जमीन को किसी और को सौंप दिया है।

लुधियाना के डांगन गांव में पले-बढ़े थे एक्टर

आपको बता दें कि धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के नसराली गांव में हुआ था जबकि वह डांगन गांव में पले-बढ़े थे। एक्टर के पिता की वहां जमीन थी लेकिन 1950 के दशक में एक्टर बनने के लिए धर्मेंद्र के मुंबई जाने के बाद उनके कजिन और उनके बच्चों ने खेती की जमीन की देखभाल की।

चाची और भतीजों के नाम की जमीन

जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र न सिर्फ अपने परिवार के प्रति जिम्मेदार रहे बल्कि गांव के चाचा-भतीजों पर भी उन्होंने बेइंतहा प्यार लुटाया था। धर्मेंद्र की उदारता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मौत से पहले ही अपनी पुश्तैनी जमीन का एक बड़ा हिस्सा अपने भतीजों के नाम कर दिया था। कुछ जमीन चाची को भी दी गई है।

पंजाब में धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी कहां है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लुधियाना के डांगन गांव में धर्मेंद्र का पुश्तैनी घर और जमीन थी। धर्मेंद्र ने लगभग 2.50 एकड़ पुश्तैनी जमीन अपने भतीजों के लिए छोड़ी थी।

19 कनाल 11 मरले जमीन भतीजों के नाम

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र ने मरने से पहले ही अपने भतीजों के नाम 19 कनाल 11 मरले जमीन लिख दी थी। उनका मानना था कि जमीन उस खून के पास ही रहनी चाहिए जिससे उनका रिश्ता बना हुआ है। धर्मेंद्र के भतीजे बूटा सिंह जो लुधियाना की कपड़ा मिल में काम करते हैं ने बताया है कि आज के दौर में लोग आधा किला तक नहीं देते लेकिन धर्मेंद्र ने उन्हें अपनी जड़ मानकर इतनी बड़ी जमीन दे दी।

-आपको बता दें कि धर्मेंद्र की चाची प्रीतम कौर, जो अब 95 वर्ष की हैं, आज भी गांव में ही रहती हैं और परिवार के इस स्नेह को याद करती हैं। बूटा सिंह ने ये भी बताया कि धर्मेंद्र के मुंबई शिफ्ट होने के बाद भी परिवार का रिश्ता उतना ही मजबूत बना रहा था।

गांव के स्कूल हेडमास्टर थे धर्मेंद्र के पिता

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ ने अपनी शुरुआती जिंदगी साहनेवाल गांव में बिताई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र ने लुधियाना के लालटन कलां के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की थी, जहां उनके पिता गांव के स्कूल हेडमास्टर थे। इसके बाद एक्टर ने साल 1952 में फगवाड़ा से मैट्रिक पास किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बच्चों की वैज्ञानिक सोच को बढ़ाने में सहायक है चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 02 फरवरी :   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि चिल्ड्रन  साइंस कांग्रेस बच्चों की वैज्ञानिक सोच को आगे बढ़ाने में मदद करती है। वे आज रयात एंड बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट होशियारपुर...
article-image
पंजाब

Keep Case Files in the

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 06 : Internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastu Shastri says that a building we construct is not merely bricks, stone and mortar but a science of subtle...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु रविदास के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया

गढ़शंकर।   श्री गुरु रविदास के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल, श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें गुरु घर के मुख्य सेवादार बाबा केवल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुन्ना संपर्क सड़क मार्ग का किया शिलान्यास : आपदा न्यूनीकरण कार्यों के लिए 100 करोड़ की राशि होगी व्यय, चुवाड़ी- जोत संपर्क सड़क मार्ग के उन्नयन कार्यों पर 20 करोड़ किए जा रहे व्यय

चंबा, (चुवाड़ी) 13 सितंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उपमंडल चुवाड़ी के तहत भूस्खलन प्रभावित कालीघार एवं नरगड़ा घार सहित विभिन्न दस चयनित स्थलों में आपदा न्यूनीकरण कार्यों के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!