धर्मेंद्र ने पंजाबी ठाठ से अंडरवर्ल्ड को धमकाया था…और कहा था पंगा मत लेना, एक इशारा पर ट्रक भर-भरकर लोग आ जाएंगे

by

बॉलीवुड के धाकड़ हीरो धर्मेंद्र को ‘ही-मैन’ का खिताब यूं ही नहीं मिला। पर्दे पर वे हमेशा बेईमानों को धूल चटाते नजर आते थे, लेकिन असल जिंदगी में भी उनकी हिम्मत की मिसालें कायम हैं।

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं, 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

डायरेक्टर सत्यजीत पुरी ने एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र के उन पुराने दिनों के रोचक किस्से साझा किए, जब अंडरवर्ल्ड का बोलबाला था और बड़े-बड़े सितारे उनकी धमकियों से कांप जाते थे। लेकिन धर्मेंद्र ने न सिर्फ खुद को, बल्कि पूरे परिवार को भी कभी झुकने नहीं दिया।

धर्मेंद्र ने अंडरवर्ल्ड को धमकाया

बात उन दिनों की है जब मुंबई में अंडरवर्ल्ड का दबदबा ऐसा था कि कोई भी एक्टर उनकी एक कॉल पर घबरा जाता, लेकिन धर्मेंद्र का परिवार इससे बिल्कुल बेपरवाह रहा। सत्यजीत पुरी ने बताया कि जब भी कोई धमकी आती, धर्मेंद्र हंसते हुए जवाब देते,

“अगर तुम में हिम्मत है तो आ जाओ, मेरे कहने पर पूरा साहनेवाल (पंजाब का उनका पैतृक गांव) इकट्ठा हो जाएगा। तुम्हारे पास 10-12 आदमी हैं, लेकिन मेरे पास तो पूरी फौज है। बस एक इशारा करूं, तो ट्रक भर-भरकर पंजाब से लोग आ जाएंगे। मुझसे पंगा मत लेना।”

यह सुनकर अंडरवर्ल्ड वाले भी पीछे हट गए। उसके बाद किसी ने कभी धर्मेंद्र से उलझने की कोशिश तक नहीं की। यह किस्सा उनकी निडरता का प्रमाण है, जो दिखाता है कि कई बार जवाब शब्दों और आत्मविश्वास से भी दिया जाता है।

चाकू हमले को किया नाकाम

धर्मेंद्र की जिंदादिली की एक और मिसाल है वह घटना, जब एक फैन ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। लेकिन धर्मेंद्र ने बिना घबराए उस स्थिति को महज एक मिनट में संभाल लिया। सत्यजीत पुरी के मुताबिक, आज के सितारे तो छह-सात बॉडीगार्ड्स के साथ घूमते हैं, लेकिन 70-80 के दशक में धर्मेंद्र और विनोद खन्ना जैसे कलाकार बेझिझक सड़कों पर टहलते थे। कोई सिक्योरिटी का डर नहीं, बस अपनी ताकत पर भरोसा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कालेजीएट स्कूल गढ़शंकर का 12वीं का परिणाम 100 फीसदी रहा

गढ़शंकर: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए 12वीं के परिणाम में डीएवी कालेजीएट स्कूल गढ़शंकर का 12वीं आर्टस का परिणाम 100 फीसदी रहा। सभी छात्र शानदार अंक हासिल कर उतीर्ण हुए। स्कूल की...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री ने मंडियाला गाँव में हुए भीषण हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता और घायलों के मुफ्त इलाज का ऐलान चंडीगढ़/होशियारपुर : दलजीत अजनोहा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज होशियारपुर ज़िले के मंडियाला...
article-image
पंजाब

कोविड-19: जिले में आज लैवल दो के 42 व लैवल तीन के 9 बैड खाली: अपनीत रियात

जिला अस्पताल सहित छह प्राइवेट अस्पतालों में किया जा रहा  है कोविड मरीजों का इलाज डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को साप्ताहिक कफ्र्यू का गंभीरता से पालन करने की अपील की एस.डी.एम्ज व डी.एस.पीज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग पैराग्लाइडिंग दुर्घटनाओं में 2 पर्यटकों की मौत

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू जिलों में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग पैराग्लाइडिंग दुर्घटनाओं में दो पर्यटकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पर्यटक...
Translate »
error: Content is protected !!