धारकंडी क्षेत्र की दस स्कूलों के 361 बच्चों को विधायक पठानिया ने वितरित किए स्वेटर

by

दुर्गम क्षेत्र के मेधावी बच्चों की शिक्षा को स्वयं उठाएंगे बीड़ा: केवल सिंह पठानिया
शाहपुर में विधायक का बच्चों के प्रति सेवाभाव कार्यक्रम का किया शुभारंभ
शाहपुर 01 दिसंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया तथा उनकी धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय करेरी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला राबा,राजकीय माध्यमिक पाठशाला राबा, राजकीय प्राथमिक खडीबेहि, राजकीय प्राथमिक लांगा,राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुखुघाट, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नोली,राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुठारना, राजकीय प्राथमिक पाठशाला अपर खडीबेहि,राजकीय प्राथमिक पाठशाला खास खडीबेहि राजकीय माध्यमिक पाठशाला कुठारना के 361 छात्र छात्राओं को सर्दियों के लिए वर्दी के स्वेटर वितरित किये।
इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा की बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयास किए जाएंगे इस के लिए आज करेरी से विधायक का बच्चों के प्रति सेवाभाव कार्यक्रम आरंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि गरीब तथा निर्धन बच्चों को पढ़ाई से संबंधित अन्य सामग्री भी वितरित की जाएगी इसके साथ ही मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए भी वह स्वयं मदद करेंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में गरीब तथा निर्धन बच्चों की मदद के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित कर रही है तथा इसी प्रेरणा से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बच्चों के प्रति सेवाभाव कार्यक्रम आरंभ किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि करेरी से लंगा तक एम्बुलेंस सड़क बनाई जाएगी, वन विश्राम गृह करेरी से लेकर खडीबेहि तक एम्बुलेंस सड़क बनाई जाएगी। इस अवसर पर राजकीय हाई स्कूल करेरी के लिए अतिरिक्त दो कमरों का एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर करेरी के पंचायत प्रधान करतार चंद ने कहा कि धार कंडी क्षेत्र की जनता के लिए बहुत ही सौभाग्यशाली दिन है शाहपुर के विधायक ने ग्रामीण बच्चों की मदद के लिए अपनी ओर से सेवाभाव कार्यक्रम आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि विधायक पठानिया शाहपुर के विकास और गरीब लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। विअहम मांग स्थानीय जनता की ये रही कि बरनेट घेरा सड़क का कार्य जल्द ही शुरू करके जनता को समर्पित किया जाए। उपमंडल अधिकारी करतार चंद, लोकनिर्माण बिभाग एक्सीयन अंकज सूद,संजीव कुमार हेडमास्टर हाई स्कुल करेरी, खण्डविकास अधिकारी कंवर सिंह ,कमलेश कुमार एसएमसी प्रधान,बीईईओ धर्मशाला अनिता देवी, बीईईओ शाहपुर अनु सैनी,बीएमओ विक्रम कटोच,एक्सीयन एचपीटीसीएल संदीप चैधरी, अशोक कुमार जेई जलशक्ति विभाग,आशीष कुमार एक्सीयन बिजली विभाग,रमन कुमार जेई लोकनिर्माण विभाग सहित प्रधान सुषमा देवी,उप प्रधान करतार चंद,संसार चंद,कंठ राम,उत्तम चंद,शिव दत्त,हुक्म चंद,अर्जुन सिंह प्रधान खडीबेहि राबा पंचायत,विजय कुमार उप प्रधान खडीबेहि राबा,संसार चंद ओम प्रकाश पूर्व प्रधान करेरी,राहुल कुमार पूर्व उप प्रधान करेरी,रमन कुमार,देश राज,हेमराज,रत्न चंद,पवन कुमार,निर्मला देवी,दुर्गा दास संसार सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति मोजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धीरज़, कठोह, खरयालता, जोल व चैकी खास में 28 जून को आयोजित होंगी ग्राम सभा की विशेष बैठकें

ऊना, 16 जून – हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के तहत कुछ मामले वन अधिकार अधिनियम के तहत अनुमोदन हेतू लंबित है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब का 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश : महिलाओं को 1000 रुपये, अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं को 1500 रुपये मिलेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश का 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।  उन्होंने कहा कि ये बजट मां-बेटियों को समर्पित है। ज्ञात रहे कि पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित : वरिंद्र शर्मा बोले…समाज की अमूल्य धरोहर हैं वरिष्ठ नागरिक

रोहित जसवाल।  ऊना, 1 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से जिला कल्याण भवन ऊना में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान प्रकिया को उत्तम बनाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण 

एएम नाथ। पांगी, 15 मई :  सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम पांगी रमन घरसंगी की निगरानी में आज लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर  तहत  मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत माइक्रो ऑब्जरवर्स को पूर्वांभ्यास करवाया...
Translate »
error: Content is protected !!