जसाई स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित : राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में करेगी व्यापक सुधार: आरएस बाली

by

नगरोटा, धर्मशाला 01 दिसंबर। राज्य सरकार पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की योजना बनाई जा रही है। अध्यापकों की कमी को दूर किया जा रहा है और अगले शैक्षणिक सत्र से शिक्षा में सुधार के लिए कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।
शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जसाई के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि स्कूल परिसर और कक्षाओं में सुधार लाया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों के सीखने के बेहतर अनुभव प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है, जहां विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के उपाय किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के 4000 अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा दिया, जिसके तहत उनकी देख-रेख, शिक्षा और आत्मनिर्भर बनाने का जिम्मा राज्य सरकार का कानूनी दायित्व है। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए अगले बजट में एक योजना लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मेधावी छात्राओं को ई-स्कूटी खरीदने के लिए 25 हजार रुपए का अनुदान प्रदान कर रही है। सुविधाओं के अभाव में कोई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए राज्य सरकार ने डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना शुरू की है, जिसके तहत उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपए तक ऋण उपलब्ध करवा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार एडमिशन फीस की पहली किश्त उपायुक्त के माध्यम से प्रदान करेगी ताकि ऋण मिलने में देरी होने के कारण उसे एडमिशन से हाथ न धोना पड़े। उन्होंने पाठशाला के लिए 3 कमरे बनाने की घोषणा की और पाठशाला में मैदान के सुधारीकरण और अन्य मरम्मत कार्य के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू मीनाक्षी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्यातिथि ने मेधावी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बीडीओ पूजा, तहसीलदार बड़ोह शिखा, अधिशासी अभियंता विवेक ठाकुर, अधिशासी अभियंता कमल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, बीडीसी अध्यक्ष मीना देवी, बीडीसी मेंबर धनीराम, एसएमसी प्रधान वीना देवी, पंचायत प्रधान सुनीता देवी, वेद प्रकाश, रिटायर्ड कैप्टन गुरचरण,तिलक, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, विद्यालय के अध्यापक, परिजन और बच्चे मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहड़ू के बौंद्रा देवता के मंदिर में डकैती और हत्या के 3 दोषियों को उम्रकैद

 एएम नाथ। शिमला :  रोहड़ू क्षेत्र के बौंद्रा देवता के मंदिर में 12 साल पहले डकैती करने के बाद चौकीदार की हत्या के जुर्म में तीन दोषियों को जिला अदालत चक्कर ने आजीवन कारावास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ADC गंधर्वा राठौढ़ ने ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के दिए टिप्स ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के दिए टिप्स : जिला पंचायत संसाधन केंद्र में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित : जिला पंचायत संसाधन केंद्र में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

धर्मशाला, 22 सितंबर। जिला पंचायत संसाधन केन्द्र कार्यालय धर्मशाला में पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार एक दिवसीय पंचायत विकास सूचकांक हेतु कार्याशाला आयोजित की गई जिसका शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरडीजी के मुद्दे पर पूरी भाजपा हिमाचल प्रदेश के हितों के खिलाफ़ : उपमुख्य सचेतक पठानिया

एएम नाथ ।  धर्मशाला, 20 फ़रवरी : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा का आरडीजी पर असली चेहरा प्रदेश के सामने बेनकाब हो चुका है। विधानसभा सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएनबी आरसेटी में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ : औषधीय तथा सुगंधित पौधों की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा: एडीसी

धर्मशाला, 03 जनवरी। पंजाब नैशनल बैंक गा्रमीण स्वरोजगार प्रशिक्षण सस्ंथान कांगड़ा रिथत धर्मशाला द्वारा जिला कांगडा की बेरोजगार युवक एवं युवतियों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 10 दिवसीय औषधीय एवं सुगंधित...
Translate »
error: Content is protected !!