धार्मिक ग्रंथों और स्थानों की बेअदबी कतई बर्दाश्त नहीं – निपुण शर्मा

by

गढ़शंकर के गांव नूरपुर जट्टा के गुरुद्वारा में हुई बेअदबी की घटना पर भाजपा ने जताया कड़ा रोष

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गढ़शंकर के गांव नूरपुर जट्टा के गुरुद्वारा सिंह सभा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के कुछ अंगों को खंडित कर बेअदबी करने के मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कड़ी निंदा की है।
जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि हमारे लिए हर धर्म पूजनीय है। पंजाब में आए दिन जिस तरह से मंदिर और गुरुद्वारा के साथ साथ धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी कर टारगेट किया जा रहा है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शर्मा ने कहा कि घर में बेअदबी हो और पंजाब का मुख्यमंत्री भगंडा डाल रहा हो तो समझ जाना चाहिए कि पंजाब की बागडोर कितने गंभीर लोगों के हाथों में है। उन्होंने कहा कि बेअदबी की घटनाएं पहले भी हुई है जिस पर समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हो सकी।जिस कारण पंजाब का माहौल खराब करने वाले आपराधिक लोगों को शह मिल रही है और रोजाना पंजाब में ऐसी घटनाएं हो रही है।
आप सरकार के कार्यकाल में पंजाब में बेअदबी, गैंगस्टर और भ्रष्टाचार की घटनाएं आम होती जा रही है। लेकिन पंजाब के सत्ता में आने से पहले कानून व्यवस्था और अमन शांति की बहाली की कसमें खाने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने ऐसे भावनात्मक मामलों में पंजाब के दुश्मनों के आगे घुटने टेक दिए हैं।
शर्मा ने कहा कि बेशक पंजाब सरकार ने इस संवेदनशील मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।लेकिन केंद्र सरकार पंजाब में अमन–शांति खराब नहीं होने देगी और पंजाब के दुश्मनों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।
शर्मा ने पंजाब सरकार को पंजाब की दुहाई देते हुए कहा कि अपनी कुंभकरनी नींद से उठकर तुरंत दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो सके और पंजाब में धार्मिक और सामाजिक सौहार्द बना रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Those who have not received

  Hoshiarpur/23 Dec./Daljeet Ajnoha : Deputy Commissioner Komal Mittal informed that in the state of Punjab, real license related services are being provided from service centers through e-service portal. According to the instructions issued...
article-image
पंजाब

78वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ व्यापक स्तर पर*

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  संत निरंकारी मिशन का 78वां वार्षिक संत समागम, पूर्ववर्ती वर्षों की दिव्यता और गरिमा के अनुरूप, इस वर्ष भी 31 अक्टूबर से 3 नवम्बर, 2025 तक समालखा (हरियाणा) स्थित संत निरंकारी...
article-image
पंजाब

मंदिर कमेटियों को पवित्र अक्षत कलश सांसद मनीष तिवारी ने भेंट किए : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र का सांसद मनीष तिवारी ने किया दौरा

माहिलपुर / गढ़शंकर, 8 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के माहलपुर सहित गणेशपुर और मोरांवाली गांवों का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने...
article-image
पंजाब

युवक सेवाएं विभाग ने करवाए रैड रिबन क्लब के जिला स्तरीय मुकाबले

होशियारपुर, 20 सितंबर: युवक सेवाएं विभाग की ओर से रैड रिबन क्लब के जिला स्तरीय मुकाबले डी.ए.वी. कालेज में करवाए गए। जानकारी देते हुए सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग दविंदर सिंह ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!