ध्वस्त हो गई कानून व्यवस्था -कहा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने : विपक्ष ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सदन से कर दियावॉकआउट

by

रोहित भदसाली। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरु हो गया है। मानसून सत्र की कार्यवाही के पहले दिन विपक्ष ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सदन से वॉकआउट कर दिया। जानकारी के अनुसार, विपक्ष ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यस्था को लेकर नियम 67 के तहत चर्चा की मांग की थी।

लेकिन, विधानसभा अध्यक्ष ने चर्चा के लिए मंजूरी नहीं दी। इसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ”हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पहले दिन नियम 67 के तहत चर्चा की मांग थी। एक दिन पहले बद्दी में जो घटना हुई, उससे सभी वाकिफ हैं। 14-15 लोगों ने तीन लड़कों की बेरहमी से पिटाई की। इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रदेश में घटित हुई ये कोई इकलौती घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी ऐसे ही कई मामले सामने आए।”

जयराम ठाकुर ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, कि ‘आप देख सकते हैं कि पिछले पौने दो साल के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बिलासपुर में कोर्ट के बाहर गोलियों चलती हैं। पंजाब से कुछ गुंडे यहां किराए पर लाए गए और इस गोलीकांड के पीछे पूर्व विधायक के बेटे का नाम सामने आया। जिस तरह से अनेकों घटनाएं हिमाचल में सामने आई हैं, उसके बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठना लाजिमी हैं।”

उन्होंने कहा, कि ‘हिमाचल प्रदेश में अब कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। यहां की सरकार ने पुलिस को किसी और काम में लगा रखा है। भाजपा के विधायकों को प्रताड़ित करना और उनके फोन की रिकॉर्डगिं करना, सरकार ने पुलिस को इसी काम में लगाकर रखा है।” हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र दो सप्ताह तक चलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

के.वी. घुमारवीं के लिए 25 बीघा भूमि स्वीकृत, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य: राजेश धर्माणी

घुमारवीं विस क्षेत्र में खेल एवं कौशल विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं प्रगति पर केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर),...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

होशियार सिंह को 14 महीने बाद आई कंपार्टमेंट, अब दोबारा वही पेपर : कमलेश ठाकुर

मुझे अपनी जिम्मेदारियों का अहसास, विरोधी रहे निभाने में नाकाम,   भाजपा ने उपचुनाव थोपकर जनता पर डाला 100-150 करोड़ का बोझ एएम नाथ। देहरा :     कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की नापाक हरकत : भारत विरोधी नारे के साथ निकाला कार रैली

कनाडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों ने नापाक हरकत दिखाते हुए प्रदर्शन किया, जिसने राजनीतिक माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है। खालिस्तान समर्थकों ने ‘खालिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाहन शहर में लगेंगे स्पीड ब्रेकर और सीसीटीवी कैमरे : सिरमौर में 18 ब्लैक स्पॉट को ठीक करने पर 3.30 करोड़ का आकलन – DC सुमित खिमटा

नाहन, 10 जुलाई। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिला के शिक्षण संस्थानों विशेषकर मैडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज, सरकारी और निजी व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थानों आदि में विशेष जागरूकता अभियान...
Translate »
error: Content is protected !!