नंगल गोलीकांड में बड़ी कामयाबी: फरार दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

by

पुलिस पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

एएम नाथ। नालागढ़ ; नालागढ़ क्षेत्र के नंगल में 17 फरवरी को हुई मारपीट और गोलीबारी की सनसनीखेज घटना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिससे पूरे इलाके में पुलिस की सक्रियता की चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन हमलावरों ने पहले दो व्यक्तियों के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उन पर गोली चला दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर में छर्रे लगने के कारण हालत बेहद नाजुक हो गई थी और उन्हें तुरंत नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुरुआती कार्रवाई में दो आरोपी शुभम और दारा को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही थी और आखिरकार बीती रात उन्हें पकड़ने में सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परविंदर उर्फ पिनदरी निवासी आनंदपुर साहिब और केशव उर्फ केशु निवासी भरतगढ़ के रूप में हुई है।
बद्दी के एसपी विनोद धीमान ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच भी जारी है। उन्होंने संकेत दिए कि इस गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे हो सकते हैं। इस कार्रवाई से न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर विश्वास मजबूत हुआ है, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों का भरोसा भी बढ़ा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकलांग का विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने जाना हाल : कहा – इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी सरकार

एएम नाथ। चम्बा  :    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुलाकात के लिए आए लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा ;  श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं के अलावा मंदिर परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह निर्देश उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने श्री लक्ष्मी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद महुआ महुआ का ‘वस्त्रहरण’ का आरोप : तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा सहित विपक्षी सांसदों ने किया वॉकआउट

एथिक्स कमेटी के सवाल पर बवाल,.. जानें टीएमसी सांसद की पेशी से लेकर वॉकआउट तक क्या-क्या हुआ नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा इन दिनों ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले यानी कैश लेकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला : पुलिस ने गोवा से 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस को पठानकोट अपहरण मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो मुख्य लोगों को गोवा के कुनकोलिन से गिरफ्तार किया है। दो लोगों की गिरफ्तारी की...
Translate »
error: Content is protected !!