नंगल डैम पहुंचे भगवंत मान बोले- बीबीएमबी गुंडागर्दी पर उतारू – पंजाब बीजेपी के नेता भी स्थिति स्पष्ट करे : पंजाब-हरियाणा में पानी को लेकर बढ़ी रार

by
नंगल  :  सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को रूपनगर स्थित नंगल डैम का निरीक्षण किया। मान ने कहा कि हरियाणा ने अपने हिस्से के पानी का इस्तेमाल कर लिया है। पंजाब हरियाणा को हर साल 21 मई से अगले साल 21 मई तक पानी देता है। इस बार हरियाणा ने अपना कोटा मार्च तक ही इस्तेमाल कर लिया है। अब वे अतिरिक्त पानी मांग रहे हैं, जो हमारे पास नहीं है। हमारा धान का सीजन आ गया है, हमने अपनी नहर प्रणाली को ठीक कर लिया है, अब पंजाब अपने हिस्से का पानी इस्तेमाल कर रहा है। वे कह रहे हैं कि पहले उन्हें पानी मिलता था। अब पंजाब के पास हरियाणा को देने के लिए पानी नहीं है।
May be an image of 3 people
              बता दें कि पिछले कुछ दिन से हरियाणा और पंजाब के बीच पानी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। पंजाब की ओर से मौके पर बड़ी संख्या में नंगल डैम पर फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने डैम को चारों तरफ से घेर लिया है। डैम पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस द्वारा धरना भी दिया जा रहा है, उनके साथ पंजाब के कई और मंत्री भी मौजूद हैं। बैंस ने कहा कि पंजाब के हिस्से के पानी की एक भी बूंद हरियाणा को नहीं दी जाएगी।
May be an image of 6 people
21 मई के बाद देंगे पानी
हरियाणा से बढ़ते तनाव के बीच भगवंत मान ने डैम का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों से मौजूदा पानी को लेकर जानकारी ली। मान ने कहा कि हरियाणा 21 मई के बाद ही डैम से पानी ले सकता है। अभी पानी नहीं दे सकते, पंजाब में धान का सीजन चल रहा है। हम लोगों को एक-एक बूंद का हिसाब रखना पड़ रहा है। डैम में पानी की कमी है, स्तर 6 फीट से अधिक गिर चुका है।
May be an image of 5 people
मान ने कहा कि बीबीएमबी गुंडागर्दी पर उतारू है।  सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे, जरूरत पड़ने पर विधानसभा सत्र भी बुलाया जाएगा। पंजाब बीजेपी के नेता भी स्थिति स्पष्ट करे। उन्होंने रवनीत बिट्टू पर भी निशाना साधा। मान ने कहा कि उन्होंने वीडियो जारी किया है। इससे कुछ नहीं होगा, वे मौके पर जाकर बात करें। इसके बाद पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर कौशल से रंगदारी नेटवर्क का पता लगाएगी चंडीगढ़ पुलिस

चंडीगढ़। सेक्टर-21 स्थित बिल्डर अंकित सिदाना की कोठी पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस केस में नामजद हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी को पूछताछ के लिए लाने की तैयारी कर रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय धारों की धार का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न “आधुनिक शिक्षा को सर्वसुलभ बनाना प्रदेश सरकार की वचनबद्धता – नरेश चौहान

सोलन  : मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार आधुनिक शिक्षा को सर्वसुलभ बनाकर युवाओं को भविष्य का उत्तरादायी नागरिक बनाने के लिए कृत संकल्प है। नरेश चौहान आज...
पंजाब

कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया का जहरीला पदार्थ निगलने से निधन : सुशील कालिया और उनके परिजनों पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप लगा था

जालंधर :जालंधर के वार्ड नंबर 64 से कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया उर्फ विक्की ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन तुरंत उन्हें सेक्रेड...
article-image
पंजाब

Sants Honor Punjab CM Bhagwant

Demand School, Tech College, Hospital at Shri Khuralgarh Sahib Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Feb.7 : The sant samaj praised the Punjab government under Chief Minister Bhagwant Singh Mann for its elaborate arrangements to celebrate the 649th...
Translate »
error: Content is protected !!