अटारी बॉर्डर पर मिला ग्रेनेड और हथियारों का जखीरा बरामद : पाकिस्तान में रची गई थी साजिश

by
अमृतसर । पाकिस्तान में बैठे आतंकी पंजाब को दहलाने की साजिशें रच रहे हैं। आए दिन सीमा पार से बॉर्डर पर हथियारों की खेप भेजी जा रही है। वहीं इंटेलिजेंस की सतर्कता से आतंकियों ने नापाक मंसूबे नाकाम किए जा रहे हैं। एक बार फिर से पंजाब को आतंकी हमले की साजिश को नाकाम किया गया है।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान अटारी सीमा के साथ लगते गांव भैरोवाल से ग्रेनेड और हथियार बरामद किए हैं। यह ग्रेनेड और हथियार पाकिस्तान तस्करों की ओर से सीमा के इस बार भेजे गए थे। हालांकि इन हथियारों को किसने रिसीव करना था, फिलहाल उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि ग्रेनेड और हथियारों का इस्तेमाल किसी आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए किया जाना था।
जानकारी मुताबिक बीएसएफ के खुफिया विंग को सूचना मिली थी कि गांव भारोवाल की सीमा से आतंकियों ने ग्रेनेड और हथियार कंटीली तारों के इस पार भेजे हैं। इसके तहत बीएसएफ के जवानों और पंजाब पुलिस की ओर से एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन दौरान खेतों से दो हैंड ग्रेनेड, तीन पिस्टल, 6 मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह सारे हथियार पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं और आसपास के गांव में भी जांच की जा रही है, ताकि पता चल सके की आतंकियों की ओर से किस तरह की साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर से बाढ़ पीड़ितों हेतु राहत सामग्री रवाना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सिख एजुकेशनल काउंसिल की प्रबंधन समिति द्वारा संचालित तीन संस्थाओं — श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर, संत बाबा हरि सिंह खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, माहिलपुर तथा संत बाबा हरि...
article-image
पंजाब

मां के अवैध संबंध बन गए बेटे की मौत का कारण : 2 गिरफ्तार

बठिंडा। पुलिस ने एक अनसुलझी हत्या का मामला सुलझाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का दुखद पहलू यह है कि मां के अवैध संबंधों के चलते युवक को अपनी जान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

व्यक्तिगत लाभ के लिए कांग्रेस ने बार-बार लोगों के साथ किया विश्वासघात : जेपी नड्डा

नई दिल्ली, 17 अगस्त । कर्नाटक के मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) में कथित स्थल घोटाले काे लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा...
article-image
पंजाब

Dr. Ranbir Sahara’s Soulful

Hoshiarpur/June 25/Daljeet Ajnoha : The much-awaited spiritual song “Jis Haal Ch Rakhe Rabb Tu” sung by renowned personality Dr. Ranbir Sahara was officially released during the Event of the Alliance Club held at the...
Translate »
error: Content is protected !!