नंबरदार की देर रात तेजधार हथियारों से हत्या : नंबरदार नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए थे

by

जालंधर : पुलिस थाना सदर के तहत आते गांव लखनपाल में नशा तस्करों ने गांव के नंबरदार राम गोपाल शर्मा पर देर रात तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने नकोदर जाने वाला रोड बंद कर दिया। लोग सड़क मार्ग पर धरना लगाकर बैठ गए। लोगों का कहना था कि लखनपाल गांव का नंबरदार राम गोपाल शर्मा नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए थे। उसे तस्कर धमकियां दे रहे थे लेकिन वह पीछे नहीं हटा तो उन्होंने उसका कत्ल करवा दिया।
तीन हमलावर गाड़ी में आए थे : राम गोपाला के परिजनों ने बताया कि गांव में कुछ लोग नशे का व्यापार करते है और राम गोपाल नशे के खिलाफ था। इस कारण पहले भी राम गोपाल को मारने की धमकियां मिलीं थीं। शनिवार देर रात एक गाड़ी में सवार होकर तीन लोग आए और आते ही तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। रामगोपाल को बुरी तरह से लहूलुहान करके फरार हो गए।
परगट बोले राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त
धरने में शामिल होने पहुंचे जालंधर कैंट से कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय कानून व्यवस्था पर अंगुलियां उठाने वाले अब बताएं कि उनके शासन में क्या हो रहा है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने पटियाला पहुंची : घटनास्थल पर पहुँच कर शुरू की जाँच : कर्नल बाठ और उसके बेटे से मारपीट मामला

पटियाला : कर्नल बाठ और उसके बेटे से मारपीट की जाँच के लिए चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने पटियाला पहुंची कर घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। सबसे पहले उस ढाबा कर्मी से...
article-image
पंजाब

पदराणा गांव में धार्मिक स्थलों में बेअदबी करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध किया मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर के पदराणा गांव में स्तिथ धार्मिक स्थलों पर स्थापित धार्मिक प्रतिमाओं को अज्ञात शरारती तत्वों दुआरा खंडित किया गया। जिसके चलते इलाके में माहौल तनाव पूर्ण हो गया और लोगो में...
article-image
पंजाब

याचिकाकर्ता को पंजाब DGP समेत 3 पुलिस अधिकारियों को एक लाख देने मुआवजा के हाईकोर्ट ने दिया आदेश

चंडीगढ़ :  पजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक याचिकाकर्ता को तीन पुलिसकर्मियों को 1 लाख रुपये प्रत्येक का भुगतान करने का आदेश दिया। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने सोमवार को राजबीर सिंह बराड़...
Translate »
error: Content is protected !!