नंवानगर स्थित विश्व मानव रूहानी केंद्र में लगाया रक्तदान और चिकित्सा शिविर : 112 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान , 3762 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य

by

बी बी एन, 23 मार्च (तारा) : बद्दी के साथ लगते विश्व मानव रूहानी केंद्र की ओर से रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 112 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं 3762 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। पीजीआई चंडीगढ़ के ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान एकत्रित किया।
संस्था की महासचिव हरजीत कौर ने बताया कि विश्व मानव रूहानी केंद्र एक परोपकारी संस्था है जो कि 2005 से मानवता की सेवा में सेवारत है। संस्था पंजीकरण अधिनियम 1860 और हरियाणा सोसायटी पंजीकरण और विनियमन अधिनियम 2012 के तहत पंजीकृत है। संस्था का मुख्यालय हरियाणा के कालका जिले के नवाँनगर में स्थित है और समस्त भारत में लगभग 259 शाखाएं हैं। संस्था की ओर से चिकित्सा, शिक्षा क्षेत्र और समाज की सेवाओं के लिए धर्मार्थ सामाजिक सेवा कार्यक्रमों के तहत सक्रिय रहकर छात्रों, अनाथों, बीमारों और बुजुर्गों की सदैव सहायता की जाती है। ये सभी गतिविधियां आध्यात्मिक प्रमुख संत बलजीत सिंह की सतत प्रेरणा से प्रेरित हैं।
पिछले दो दिन से नवांनगर केंद्र में पीजीआई, एमईआर- चण्डीगढ़ और 32 सेक्टर स्थित मेडीकल कॉलेज और अस्पताल की रक्तकोष टीम के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 112 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया
इसके अतिरिक्त पिछले चार दिन से निरंतर 24 घंटे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया है। चिकित्सा शिविर में अनुभवी डॉक्टरों ने लगभग 3762 मरीजों के नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। डॉक्टरों के परामर्श अनुसार नि:शुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। इस शिविर के दौरान एंबुलेंसों का प्रबंध भी विशेष रूप से किया गया है। जिससे बहुत-से मरीजों को सहायता मिल रही है। संस्था के स्वयं सेवकों ने बताया कि नि: शुल्क चिकित्सा निरिक्षण शिविर 29 मार्च तक निरंतर 24 घंटे जारी रहेगा। 28 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
फोटोकेप्शन;
बद्दी के साथ लगते नवांनगर में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेते हुए संस्था के स्वयं सेवी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

95 लाख खर्च करने की सीमा निर्धारित, लोकसभा चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी को : व्यय पर्यवेक्षकों की ADC अभिषेक वर्मा नेबैठक ली

शिमला, फरवरी 28 – अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने आज यहां बचत भवन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में व्यय पर्यवेक्षकों की बैठक ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं व ईकाइयों संबंधी प्रक्रिया में लाई जाए तीव्रता – उपायुक्त ऊना

ऊना, 17 मार्च – ऊना जिला में प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय ऊना में एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 4 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

जम्मू । जम्मू पुलिस ने दो बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ चार महिलाओं समेत आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिशा बैठक में कंगना के तेवर पर सियासी बवाल, नरेश चौहान बोले- ‘सांसद को मर्यादा का पालन करना चाहिए’

एएम नाथ।  शिमला/मंडी। मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान अधिकारियों के साथ सांसद कंगना रनौत के कथित व्यवहार को लेकर हिमाचल प्रदेश की सियासत गरमा गई है।...
Translate »
error: Content is protected !!