नंवाशहर में मर्डर कर भागे थे दोनों आरोपी : नवांशहर पुलिस ने मुंबई से किया ग्रिफ्तार

by

नवांशहर  :  खालिस्तान समर्थक व गैंगस्टर लक्की पटियाल के दो ऑपरेटिव्स को पंजाब पुलिस ने मायानगरी मुंबई से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर (नवांशहर) पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत मुंबई से पकड़ा है।

डीजीपी पंजाब पुलिस गौरव यादव ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। आरोपियों की पहचान करण रोर्माजारा और जसकरनदीप सिंह उर्फ कालू के रूप में हुई है। दोनों पर हाल ही में एसबीएस नगर के पोजेवाल कस्बे में व्यक्ति की हत्या मामले में केस दर्ज है।

पुलिस को जांच में पता चला कि इन दोनों आरोपियों ने यह हत्या अमेरिका में बैठे अपराधी जसकरण कन्नू के इशारे पर की थी। पुलिस के मुताबिक हाल की दुश्मनी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। जसकरण कन्नू पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लक्की पटियाल का करीबी सहयोगी है। पुलिस ने इस मामले में पोजेवाल नवांशहर थाने में भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

शॉप-टू-शॉप कैंपेन के दौरान तिवारी का जोरदार स्वागत : शोरूम, बूथ मालिकों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा  

 शहर को अच्छी तरह से जानता हूं, यहां की गलियों में घूमा और रहा हूं :  मनीष तिवारी चंडीगढ़, 20 अप्रैल: चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी का आज...
article-image
पंजाब , समाचार

नैनवां, कोकोवाल मजारी, कुनैल, रामपुर व कुकड़ां को ग्रांट की पहली किस्त के तौर पर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने सौंपे 20-20 लाख रुपए के चैक सौंपे : गांव पालदी को मैचिंग ग्रांट के अंतर्गत सरकार ने दी 1 करोड़ रुपए की ग्रांट

गढ़शंकर , 06 जनवरी :   डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ वहां की हर छोटी से बड़ी जरुरत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

सोने की अंगूठी ने खोला रेप और मर्डर का राज, 54 वर्षीय महिला की पहचान; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

नागरकोइल रेलवे यार्ड में खाली कोच के अंदर मिला था महिला का शव, सांप के डिजाइन वाली अंगूठी के हॉलमार्क से पुलिस रायपुर और फिर परिवार तक पहुंची; रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज से...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

MLA राजेंद्र राणा के बागी तेवर – अब मंत्री बनने का प्रश्न ही नहीं : मेरा नाम मंत्री बनने की लिस्ट में था और बाद में काटा गया, जो भी कदम उठाएंगे सुजानपुर की जनता के हित में उठाएंगे

अजायब सिंह बोपाराय, एएम नाथ । सुजानपुर : अब मंत्री बनने का प्रश्न ही नहीं, मेरा नाम मंत्री बनने की लिस्ट में था और फिर काटा गया और अब सुजानपुर की जनता की मान...
Translate »
error: Content is protected !!