नकल करते पकड़ा गया हेड कॉन्स्टेबल- बठिंडा में पंजाब पुलिस अकादमी में चल रहे पेपर में : विभागीय कार्रवाई के आदेश

by
बठिंडा :  पंजाब पुलिस के कर्मचारी रिश्वत को लेकर एवं अन्य कारणों करके चर्चा में रहते थे, लेकिन अब पेपर में नकल करते हुए भी चर्चा में आ गए है। ऐसा ही एक मामला फिलौर में सामने आया है। पंजाब पुलिस अकादमी फिलौर में चल रहे एक पेपर दौरान बठिंडा के हेड कॉन्स्टेबल फैज मोहम्मद को पेपर में नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। घटना बीती 29 मई की है। जिसके बाद उसे बिना इंटरमीडिएट स्कूल कोर्स मुकमल पास किए वापिस भेज दिया गया है।
               पंजाब पुलिस अकादमी फिलौर के डीएसपी इंडोर की तरफ से जारी एक पत्र के अनुसार बीती 29 मई को इंटरमीडिएट स्कूल कोर्स जिला कैडर के पंजाब पुलिस रूल्स एवं पुलिस स्टेशन फंक्शनिंग विषय की परीक्षा चल रही थी। इस परीक्षा में बठिंडा पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल फैज मोहम्मद भी मौजूद था। जोकि इस विषय के साथ संबंधित पर्ची के साथ पकड़ा गया।
पत्र में बताया कि उक्त हेड कॉन्स्टेबल ने अनउचित तारीके से पर्ची का उपयोग करके पीटीसी मैन्यूल के चैप्टर नंबर 04 के पैरा नंबर 4.3 -1 और इस अकादमी द्वारा दिए गए आदेशों का उल्लंघन किया है। हेड कॉन्स्टेबल ने ऐसा करके पुलिस अनुशासन का उल्लंघन किया है। पत्र में लिखा गया कि हेड कॉन्स्टेबल फैज मोहम्मद को बिना इंटरमीडिएट स्कूल कोर्स किए, जिला बठिंडा में वापिस भेजा जाता है। इस आदेश को डायरेक्टर पीपीए की अनुमति के बाद जारी किया गया है।
फिलौर अथॉर्टी ने पत्र को डायरेक्टर जनरल पुलिस ट्रेनिंग शाखा पंजाब, सीनियर कप्तान पुलिस बठिंडा को हेड कॉन्स्टेबल फैज मोहम्मद के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए, कमांडट कम डिप्टी डायरेक्टर इंडोर एवं आउटडोर पीपीए फिलौर, डीएसपी इंडोर आउटडोर पीपीए फिलौर, सीडीआई एवं सीएलआई पीपीए फिलौर, इंचार्ज एग्जामीनेशन ब्रांच पीपीए फिलौर को भेजा गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

SHO एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार : विजिलेंस ने जाल बिछाकर पकड़ा, मामले से नाम हटाने के बदले मांगी थी पांच लाख रुपये की रिश्वत

पठानकोट। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पठानकोट जिले के धार कलां थाने में एसएचओ के पद पर तैनात इंस्पेक्टर गुलशन कुमार को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देंगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह...
article-image
पंजाब

महिला से मारपीट : पति, देवर, देवरानी व ससुर पर मुकदमा दर्ज

माहिलपुर – महिला के साथ मारपीट करने की सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हो रही वीडियो का सज्ञान लेते हुए माहिलपुर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति, देवर, देवरानी व ससुर के विरुद्ध...
article-image
पंजाब

पंजाब की 13 लोकसभा सीट पर मतदान की हुई पूरी तैयारी : तीन बार की सांसद हरसिमरत कौर बादल और रवनीत सिंह बिट्टू सहित दिग्गजों की किस्मत का 4 जून को होगा फैसला

चंडीगढ़ः पंजाब में 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के लिए शनिवार को मतदान होगा, जिसमें इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी तथा शिरोमणि अकाली...
Translate »
error: Content is protected !!