नकली पुलिस बनकर सुनार से 25 लाख की ठगी : केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

by

खुईखेड़ा। श्री अमृतसर साहिब के रहने वाले एक सुनार के साथ सोना दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी और धमकियां देने का मामला सामने आया है। घटना 21 जून 2025 की है, जब कुछ नकली पुलिस बनकर आए व्यक्तियों ने सोने के लिए दिए 25 लाख रुपए छीन लिए।

थाना खुईखेडा पुलिस ने शिकायत पर जांच पड़ताल के बाद एक व्यक्ति पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एचसी कुलदीप ने बताया कि हरसिमरन सिंह निवासी श्री अमृतसर ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

उन्होंने बताया कि उसने सोना खरीद करना था जिसके लिए उसके जानकारी द्वारा बताए जाने पर विक्रम सिंह उर्फ जबरजंग सिंह निवासी शामनगर वार्ड नंबर 10 पुरानी आबादी श्रीगंगानगर हाल आबाद पत्तरेवाला से सोना खरीदने के लिए मुलाकात की। शिकायत के अनुसार 19 जून को विक्रम सिंह ने उन्हें बुलाया और सोने की जांच करवाई।

विक्रम ने बताया कि उसके पास पुराना सोना है और वह बाजार में डील नहीं करता। इसके बाद 21 जून को वह 25 लाख रुपए लेकर सोना लेने गया, लेकिन इसी बीच नकली पुलिस बनकर आए कुछ लोग पैसे लेकर धमकियां देने के बाद फरार हो गए।

उक्त शिकायत की पड़ताल उप कप्तान पुलिस (डी) द्वारा की गई। सीनियर कप्तान पुलिस की मंजूरी मिलने के बाद आरोपित पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पत्तरेवाला क्षेत्र में सोने से जुड़े धोखाधड़ी मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दो दिन पहले ही गंगानगर के एक व्यक्ति को सोना दिलवाने के नाम पर नकली पुलिस द्वारा पैसे ले जाने का मामला सामने आया था, जिसमें दो लोग पकड़े गए और कई अन्य पर मामला दर्ज किया गया।

इससे पहले भी कुछ वर्ष पहले ऐसा ही एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। थाना प्रभारी जुगराज सिंह ने आगाह किया है कि सोने या बड़ी लेन-देन में किसी भी अज्ञात व्यक्ति पर विश्वास न करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Workers Donate Blood at Camp

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 1 : On the occasion of World Labour Day, a blood donation camp was organized by BDC Blood Centre in collaboration with the Indian Society of Blood Transfusion and Immunohaematology...
article-image
पंजाब

प्रेसीडेंसी होटल से रोशन ग्राउंड तक किए गए अवैध कब्जे तुरंत हटाए जाएं – मेयर

होशियारपुर, दलजीत अजनोहा ; 30 जनवरी – नगर निगम होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनता द्वारा नगर निगम के ध्यान में यह मामला लाया गया है कि...
article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री की पत्नी-डाॅ. गुरप्रीत कौर केबल टेलीविजन नेटवर्क पर कब्जा करने की कोशिश कर रही : सुखबीर सिंह बादल

प्रमुख गुज्जर नेता चै. आर पी सिंह अकाली दल में शामिल बलाचैर/गढ़शंकर/06मई: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष  सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि पंजाब बचाओ यात्रा ने दिल्ली स्थित पार्टियों के लिए...
article-image
पंजाब

लुधियाना में भर्तियों को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन : अस्सिटेंट प्रोफैसर्स ने मुख्यमंत्री का किया विरोध

लुधियाना, 15 अगस्त लुधियाना में 75वें आजादी दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर 1158 अस्सिटेंट प्रोफैसर तथा लाइब्रेरियन फ्रंट पंजाब के सदस्य मुख्यमंत्री का घेराव के लिए पहुंचे।...
Translate »
error: Content is protected !!