नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अंतर्गत बजौरा से मनाली के मध्य में गैरकानूनी निर्माण कार्य पर नजर रखें – DC तोरूल एस रवीश

by
एएम नाथ। कुल्लू 26 जुलाई।   जिला स्तरीय समन्वय समिति (नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग) की बैठक वीरवार को उपायुक्त तोरूल एस रवीश की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।  उन्होंने नगर एवं ग्राम नियोजन नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अंतर्गत बजौरा से मनाली के मध्य में जितना भी क्षेत्र पड़ता है उसमें गैरकानूनी निर्माण कार्य पर नजर रखें ताकि समय रहते ही अनियोजित तथा अवैध निर्माण कार्य को रोका जा सके।
             उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नदी तट के साथ हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को इसमें सख्ती बरतने के निर्देश दिए ताकि आपदा के समय ऐसे स्थान पर होने वाली जान -माल की क्षति होने से पूर्व में ऐसे निर्माण कार्य को रोक कर बचा जा सकता है।
उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पर अवैध निर्माण कार्य चल रहा है ऐसी साइट्स की जॉइंट इंस्पेक्शन करके आगामी आवश्यक कदम उठाए ।
उपायुक्त ने पंचायत क्षेत्र में लगते उन सभी पंचायत के लोगों को जो टीसीपी के अंतर्गत आती हैं , उनके लिए जन जागरूकता के लिए पीओ डीआरडीए तथा बीडीओ के माध्यम से लोगों को नियमों के बारे में जानकारी देने के बारे में भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने फोरलेन के आसपास भी नियमों की अवहेलना करके निर्माण करने वालों पर नजर रखने तथा रोकने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग तथा विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को ऐसे अवैध भवनों के बिजली पानी का कनेक्शन काटने के लिए कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने के सेक्शन 16 के अंतर्गत गैर कानूनी प्लोटिंग तथा प्लॉट के ऐसे क्रय विक्रय पर नियंत्रण रखने की बात की गई जिसमें भविष्य में कॉलोनी बनने की संभावनाएं दिखाई देती हों । उपायुक्त ने सभी एसडीएम को ऐसे स्थान पर जाकर दौरा करके नियमों की अहवेलना करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी राजस्व अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे अपने विभाग के संबंधित पटवारियों को भी बैठक करके इन नियमों को लागू करने के बारे में तैयार करें। उपायुक्त ने इस संबंध में सभी एसडीएम को मासिक बैठक करने के भी निर्देश दिए।
विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि विभाग द्वारा नियमों की अवहेलना करने वाले ऐसे 2000 से अधिक की संख्या में लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं तथा उन्हें आवश्यक दस्तावेजों को प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला योजनाकार के रसिक शर्मा ने किया बैठक में एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ईसोमसा के ई-कल्याण पोर्टल का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ : ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं पात्र आवेदक

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण (ईसोमसा) विभाग के ई-कल्याण पोर्टल का शुभारम्भ किया। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फ़ोर लेन और टनल्स वाला राज्य बना हिमाचल, प्राथमिकता के लिए नरेन्द्र मोदी का आभार : जयराम  ठाकुर

एएम नाथ। मण्डी :  नेता प्रतिपक्ष एवं जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दस साल के कार्यकाल में देश के साथ हिमाचल में भी ऐतिहासिक प्रगति हुई है। हिमाचल में सड़कों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकार पर आर्थिक संकट : दो महीने की सैलरी में होगी कटौती – मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों के अलावा मुख्य संसदीय सचिव और बोर्ड अध्यक्ष तक की

एएम नाथ। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश सरकार बड़े आर्थिक संकट में फंस गई है। खुद मुख्यमंत्री इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश...
हिमाचल प्रदेश

सोलन में 10 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सोलन : हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 10 जुलाई, 2023 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन...
Translate »
error: Content is protected !!