नगर निगम चुनावों की घोषणा – 21 दिसंबर को होगी वोटिंग

by

नगर निगम चुनावों की घोषणा, 21 दिसंबर को होगी वोटिंग

9 दिसंबर से शुरु होगा नॉमिनेशन, ईवीएम से मतदान

  • 21 दिसंबर की शाम को चुना?वों का रिजल्ट घोषित करेगा चुनाव अयोग
    • उम्मीदवार 4 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे

    चंडीगढ़    Punjab Municipal Elections: पंजाब में नगर निगम चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब के 5 जिलों में नगर निगम चुनाव होंगे, जिनमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला शामिल हैं। नामांकन की प्रक्रिया 9 दिसंबर से शुरू होगी और 13 दिसंबर तक चलेगी। 14 दिसंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे, जबकि 21 दिसंबर को मतदान होगा और उसी दिन शाम को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बार चुनावों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से होगा और मतदान एक घंटा पहले यानी सुबह 7 बजे से शुरू होगा, जो पहले 8 बजे से हुआ करता था।

    37.32 लाख वोटर करेंगे मतदान  : राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनावों के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और चुनाव प्रक्रिया में मॉडल कोड आॅफ कंडक्ट आज से लागू हो जाएगा। इस बार 5 शहरों में कुल 37.32 लाख वोटर मतदान करेंगे, जिनमें 19.50 लाख पुरुष और 17 लाख महिलाएं हैं। मतदान के लिए सुरक्षा इंतजाम भी कड़े किए गए हैं और चुनाव खर्च की सीमा भी निर्धारित की गई है। नगर निगम चुनावों में उम्मीदवार 4 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे, जबकि म्यूनिसिपल काउंसिल के विभिन्न वर्गों के लिए खर्च की सीमा अलग-अलग होगी।

    चुनाव के दिन ही परिणाम घोषित किए जाएंगे, और इसके बाद पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पंजाब सरकार ने पहले 8 दिसंबर को चुनाव की घोषणा की थी, जबकि उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट से लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद यह चुनाव सम्पन्न हो रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

परमपाल कौर के इस्तीफे के बाद आईएएस अधिकारी ने इस्तीफा दिया

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव से पहले सिकंदर सिंह मलूका की बहू आईएएस परमपाल कौर के इस्तीफे के बाद अब पंजाब के एक और आईएएस अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी करनैल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

सांसदों के निलंबन के ख़िलाफ़ INDIA गठबंधन ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन : राहुल बोले- देश के युवा के पास रोज़गार नही इसलिए मोबाइल पर रहते हैं :

विपक्षी पार्टियो के सांसदों के निलंबन के ख़िलाफ़ INDIA गठबंधन ने आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। मुद्दा सांसदों के निलंबन का था, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले इसे गठबंधन के शक्ति प्रदर्शन से जोड़...
article-image
पंजाब

SSP तरनतारन निलंबित : पंजाब उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन,

तरनतारन : पंजाब में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले निर्वाचन आयोग ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। तरनतारन की एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित कर दिया गया...
article-image
पंजाब

सरपंचों व पंचों को 25000 तथा 10000 रुपए प्रति माह मानदेय देने की सीएम मान को करनी चाहिए थी घोषणा : तीक्ष्ण सूद

कहा : पिछली सरकार के सरपंचों के वेतन के बकाया भी हजम कर चुकी हैं मान  सरकार : होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पंजाब के नव निर्वाचित सरपंच साहिबान का शपथ  ग्रहण समारोह लुधियाना...
Translate »
error: Content is protected !!