नगर निगम ने शहर में करवाए 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा : कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 13 व 27 में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

by

होशियारपुर, 30 सितंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पिछले एक वर्ष में नगर निगम होशियारपुर की ओर से शहर में 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं, जिनमें से शहर के अलग-अलग इलाकों में 11 ट्यूबवेल भी लगाए गए हैं। वे आज वार्ड नंबर 13 में सवा दो लाख व वार्ड नंबर 27 के न्यू दीप नगर में ढाई लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक़ निर्माण कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वार्ड नंबर 27 में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और पिछले एक वर्ष में इस वार्ड में करीब 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य हो चुके हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 13 जिसमें न्यू फतेहगढ़ व सुंदर नगर का क्षेत्र आता है, यहां भी विकास का क्रम इसी तरह जारी है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की नेतृत्व में पंजाब तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहर को और साफ सूथरा बनाने के लिए रिहायशी इलाकों में बने कूड़े के डंप उठाए जा रहे हैं ताकि लोगों को साफ सुथरा माहौल मिल सके। इस मौके पर पार्षद चंद्रावती, कुलविंदर सिंह हुंदल, डा. लखबीर सिंह, गंगा प्रसाद, अजीत सिंह लक्की, जय राम के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज के जरुरतमंद विद्यार्थियों को 1.22 लाख के चेक भेंट : जसप्रीत सिंह दरड़ यादगारी वजीफा स्कीम के तहत

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के जरुरतमंद विद्यार्थियों को प्रवासी भारतीय समाजसेवी दर्शन सिंह पिंका इब्राहिमपुर द्वारा अपने सुपुत्र स्वर्गीय जसप्रीत सिंह दरड़ की याद में जारी जसप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब

निर्मल कुटिया छंबवाली पंडवा में गुरमित समागम 14मई को करवाया जाएगा : संत गुरचरण सिंह पंडवा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : निर्मल कुटिया छंबवाली पंडवा में श्री गुरु अमर दास जी और भगत धन्ना जी के प्रकाश दिवस को समर्पित महान गुरमित समागम 4 मई को मुख्य सेवादार संत गुरचरण सिंह पंडवा...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री डॉ. निज्जर ने दिया अस्तिफा : अव कौन कौन बनेगा मंत्री, कल 11 वजे शपथ समागम,

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की खबर सामने आई है। कैबिनेट में दो नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है l इसी बीच कैबिनेट मंत्री डॉ. इंद्रवीर...
article-image
पंजाब

साहिबजादा अजीत सिंह को समर्पित कुश्तियां 26 जून को

माहिलपुर – साहिबजादा अजीत सिंह को समर्पित कुश्तियां का प्रोग्राम एनआईआर के सहयोग से रविवार को गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल में कराया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रणजीत सिंह सहोता व...
Translate »
error: Content is protected !!