*नगरोटा में कामकाजी महिलाओं को 834 लाख से बनेगा हाॅस्टल: आरएस बाली*

by
*केंद्रीय छात्र परिषद समारोह के सबरस में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत*
एएम नाथ।  नगरोटा, 3 मार्च। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा में कामकाजी महिलाओं के लिए 8 करोड़ 34 लाख रुपए की राशि से छात्रावास के निर्माण किया जाएगा इस के लिए अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवां में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह सबरस में बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि वर्तमान हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश को पूरे देश में अग्रणी बनाएगी, जिसका उदाहरण मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के वर्तमान में शिक्षा के लिए किए गए निर्णयों से मिलता है। जिसमें डे बोर्डिंग स्कूलों को शुरू करके गुणात्मक शिक्षा प्रदेश के बच्चों को देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा हमारी सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए बनी है और हमारी सरकार द्वारा लिए गए सभी निर्णय प्रदेश की जनता के हित के लिए होंगे। उन्होंने कहा कि रोजगारपरक शिक्षा के लिए वर्तमान सरकार कार्य कर रही है तथा सभी महाविद्यालयों में गुणवत्ता शिक्षा के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र को शिक्षा के हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। आर.एस बाली ने अपने संबोधन में महाविद्यालय प्रशासन और बच्चों की इस सुंदर आयोजन के लिए प्रशंसा की और कहा आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री छात्र राजनीति से निकलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा कि वे स्वयं भी छात्र राजनीति से निकलकर आज यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा में स्वयं इस कॉलेज का छात्र रहा हूँ। अपनी विद्यार्थी समय की कई यादें छात्रों के साथ उन्होंने सांझा की। उन्होंने छात्रों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की प्रशंसा की और कहा ऐसी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। इससे पहले प्रिंसिपल सुरेंद्र सोनी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने विभिन्न प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। कॉलेज के अतिरिक्त भवन की छत निर्माण कार्य के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा, एसडीएम मुनीश शर्मा, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपक बंसल, प्रताप रियाड़, अरुण कटोच , रोशन लाल खन्ना, सुनील कुमार, कुलदीप चंद, कुलदीप कुमार, अंजना कुमारी, डिंपी कटोच, अशोक शर्मा, प्रवक्ता और छात्र मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सड़कों की मरम्मत के लिए 23 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत , सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़क बहाली को दी जाएगी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां लोक निर्माण विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और भू-स्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रो. चंद्र कुमार चौधरी ने की ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया : भव्य मार्च पास्ट में परेड कमांडर उप निरीक्षक सौरभ कुमार के नेतृत्व में हिमाचल पुलिस , होम गार्ड, एनसीसी व एनएसएस, स्काउट एंड गाइड के दल ने लिया भाग

चम्बा , 15 अगस्त :   कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार चौधरी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित ज़िला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चमेरा-lll बाँध, खड़ामुख के जलाशय से 22 मार्च को रात्रि 11 बजे से शुरू होगा सिल्ट फ्लशिंग का कार्य

एएम नाथ। चंबा, 20 मार्च :  राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के चमेरा-lll बांध, खड़ामुख के जलाशय की 22 मार्च से 24 मार्च तक सिल्ट फ्लशिंग की जाएगी। चमेरा-lll पावर स्टेशन प्रमुख टिकेश्वर प्रसाद ने...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

वेदों पुराणों समेत गीता, बाइबल और गुरु ग्रन्थ साहिब का भी मेरे पिता डॉ सय्यद हमीद हुसैन ने अध्यन किया : कासिम रज़ा

श्री करतारपुर साहिब : पाकिस्तान के जिला नारोवाल स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के मुकदस स्थान में यहाँ सिखों की आस्था जुड़ी है। सिखों के इलावा मुस्लिम ,...
Translate »
error: Content is protected !!