21 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

by

एएम नाथ। चंबा, 18 फरवरी :शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 21 से 24 फरवरी तक चंबा जिला के प्रवास पर रहेंगे।

शिक्षा मंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 21 फरवरी को सांय चंबा पहुंचेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।
रोहित ठाकुर 22 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनेड के विज्ञान खंड का शिलान्यास करने के पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलेंगे तथा लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।
शिक्षा मंत्री दोपहर बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साच के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलेंगे और जन समस्याएं भी सुनेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।
विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि रोहित ठाकुर 23 फरवरी को प्रातः 10 बजे राजकीय आदर्श बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा के अतिरिक्त कमरों का उद्घाटन करने के पश्चात भरमौर के लिए रवाना होंगे।
शिक्षा मंत्री दोपहर 1:30 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह भरमौर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और जन समस्याएं सुनेंगे। रोहित ठाकुर सायं 7:30 बजे चंबा पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा रहेगा।
रोहित ठाकुर 24 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परोथा में स्कूल भवन का शिलान्यास कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के पश्चात जन समस्याएं सुनेंगे तथा इसके बाद प्रातः 11:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहो के विज्ञान भवन का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलेंगे और लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर दोपहर बाद साहो से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

लुथान में एकीकृत देखभाल केंद्र के लिए भूमि का किया निरीक्षण ,राज्य सरकार निराश्रित एवं दिव्यांग बच्चों की देखभाल को कृत संकल्प: शांडिल

लुथान (कांगड़ा) 27 जुलाई। राज्य सरकार निराश्रित तथा एवं दिव्यांग बच्चों की समुचित देखभाल के लिए कारगर कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने निराश्रित बच्चों को सरल और सुखमयी बनाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला के सफल आयोजन को लेकर उप समितियों की बैठक आयोजित : कानून-व्यवस्था के लिए उपयुक्त संख्या में पुलिस बल की होगी तैनाती

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता , मिंजर मेला- 2023 का क्लीन चंबा- ग्रीन चंबा रहेगा थीम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक पदार्थों की बिक्री पर होगी कार्रवाई चंबा, 30 जून उपायुक्त अपूर्व देवगन की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हुए रामलला, करीब 4 घंटे चला विधि-विधान

भगवान राम के विग्रह को गर्भ ग्रह के आसन पर रख दिया गया. रामलला की मूर्ति को आसन पर स्थापित करने में कुल चार घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। पूरे मंत्र कर और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार : मंदिर पर अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड से किया था हमला

अमृतसर : अमृतसर के ठाकुरद्वारा सनातन धर्म मंदिर में शुक्रवार-शनिवार की रात हुए बम धमाके के मामले में गुरुवार को कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मंदिर पर हमला...
Translate »
error: Content is protected !!