नदियाँ व खड्डें खोदकर अपना घर भरने वाले कभी भी जनता के सेवक नहीं हो सकते : कांग्रेस सरकार ने आर्थिक तंगी के बावजूद 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी – मुख्यमंत्री सुक्खू

by

एएम नाथ। नालागढ़ , 04 मई :  सोलन जिला के नालागढ़ में शनिवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने आर्थिक तंगी के बावजूद 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल कर लाखों सरकारी कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित किया है। आज 4 हजार से ज्यादा कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनपीएस के 9000 करोड़ रुपए अभी भी केंद्र सरकार के पास फँसे हैं, जिसे वापस पाने के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता भी सरकारी कर्मचारियों को दे दिया है। भाजपा पर हमला बोलते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता के वोट से जब भाजपा सरकार बनाने में कामयाब नहीं हुई, तो उसे पैसों के दम पर हथियाने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह से स्थिर है और अपना पांच वर्ष का कार्यकाल अवश्य पूरा करेगी। जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बनने के लिए मुंगेर लाल के सपने देख रहे हैं, जो कभी पूरे नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक केएल ठाकुर पर जनता ने बहुत विश्वास किया, लेकिन उन्होंने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। पहले तो मुझे कहा कि आपने मेरे सारे काम कर दिए हैं, लेकिन राज्यसभा चुनाव के बाद हेलीकॉप्टर में बैठकर बाय-बाय कर चलते बने। एक महीने तक प्रदेश के बाहर महँगे होटलों में रहने के बाद वापिस आकर कह रहे हैं कि हमारा इस्तीफ़ा स्वीकार कर लो। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद कौन अपना इस्तीफ़ा हाथ में लेकर घूमता है।

मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नदियाँ व खड्डें खोदकर अपना घर भरने वाले कभी भी जनता के सेवक नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने क्षेत्र के विकास में कोई योगदान नहीं दिया। जब आपदा आई तो कश्यप ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक मदद देने के लिए किसी केंद्रीय मंत्री को एक चिट्ठी तक नहीं लिखी।  उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी सांसद केंद्र सरकार से आर्थिक मदद माँगने के लिए केंद्रीय मंत्रियों के पास नहीं गया। जबकि राज्य सरकार ने आपदा से प्रभावित 22 हजार परिवारों के लिए क़ानून बदल दिया और अपने संसाधनों से 4000 करोड़ रुपए का पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा प्रत्याशी अपने काम के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

दवाइयों के स्टोर में आग : एक लाख रुपये के नुकसान, 15 लाख रुपये की संपत्ति आग को सुरक्षित बचाया

अंब : प्रताप नगर में दवाइयों के स्टोर में रविवार सुबह आग लग गई। हादसे में करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना देश की प्रगति का आधार – दीप शिखा शर्मा

जनगणना-2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न एएम नाथ।  सोलन : जनगणना कार्य निदेशालय हिमाचल प्रदेश की निदेशक दीप शिखा शर्मा ने कहा कि जनगणना देश की प्रगति का आधार है और सही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्दर नगर में एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने फहराया तिरंगा : पुलिस, होमगार्ड तथा एनसीसी की टुकडियों ने प्रस्तुत किया भव्य मार्च पास्ट, एसडीएम ने ली सलामी

जोगिन्दर नगर, 26 जनवरी : उपमंडल जोगिन्दर नगर का 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह पुराने मेला ग्राउंड के प्रांगण में बड़े धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, उपायुक्त ने विकास और नशा मुक्ति पर दिया जोर

चंबा में 18 जिला परिषद सदस्यों का शपथ ग्रहण, जनअपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान सरकारी धन के सदुपयोग और जनसेवा की दिलाई सीख, जिला परिषद सदस्यों ने संभाली जिम्मेदारी एएम नाथ। चंबा, 6...
Translate »
error: Content is protected !!