नरेन्द्र मोदी ने दिया मातृशक्ति को आरक्षण, हिमाचल में लागू भी किया : जयराम ठाकुर 

by
कर्मचारियों को हमने दिया हक़, सुक्खू सरकार ने रोके सारे लाभ,   भाटकीधार में पुरानी बातें याद कर भावुक हुए जयराम ठाकुर
एएम नाथ। मण्डी/सिराज/भाटकीधार :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी के सिराज विधानसभा क्षेत्र के भाटकीधार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है। जिसमें हिमाचल से चारों सीटों का सहयोग रहेगा। पाँच चरण के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुमत से आगे निकल गये हैं। अब आपके सहयोग से हम चार सौ पार के लक्ष्य के लिए लड़ रहे हैं। नरेन्द्र मोदी के मण्डी की जनसभा कहा था कि जितनी मज़बूत सरकार हो उतनी जल्दी निर्णय होता हैं। मोदी की मज़बूत सरकार में हिमाचल ने चार की चार सीटों पर अपना समर्थन दिया था, तो देश को मज़बूत सरकार मिली।  दशकों से लटके मुद्दे हल हुए।  धारा 370, ट्रिपल तलाक़, अनुच्छेद 370 सब अतीत की बातें हो गई, हमने अपनी आंखों से राम मंदिर के शिलान्यास और प्राण प्रतिष्ठा होते देखी, महिलाओं के लिए विधायिका में एक तिहाई आरक्षण दिया। बाक़ी जगह लागू करने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है लेकिन हिमाचल में तो इसे कंगना को टिकट देकर लागू भी कर दिया है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार कर्मचारी विरोधी सरकार हैं। आज कर्मचारियों से जुड़े मसले हल नहीं हो रहे हैं। जब भारतीय जनता पार्टी सरकार में थी तो हमने कांग्रेस सरकार के समय से लंबित पड़े वेतन आयोग की सिफ़ारिशों को लागू किया। समय-समय महंगाई भत्ता समेत अन्य देयों का भी भुगतान किया। हमने कॉंट्रैक्ट पीरियड को तीन साल से घटाकर दो साल किया। चाहे मेडिकल बिलों का भुगतान हो हुआ अन्य बिलों का, सबको समय पर किया। लेकिन इस सरकार ने सारे काम रोक रखे हैं। कर्मचारियों को सिर्फ़ परेशान किया जा रहा है। जिस कॉंट्रैक्ट पीरियड को हमने घटाकर दो साल किया था अब उसे सरकार काग़ज़ों में उलझाकर तीन साल तक खींच रही है। पेंशनर्स के मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है। हिमकेयर बंद है, सहारा बंद है। नौकरियों से युवाओं को निकाल दिया हैं। आने वाले समय में प्रदेश के लोग कांग्रेस के लोग उनकी कारगुज़ारियों का जवाब देंगे।
सिराज विधानसभा क्षेत्र के भाटकीधार पहुंच कर जयराम ठाकुर अपने पुराने दिनों का याद कर भावुक भी हो गए। उन्होंने अपने पहले चुनाव के बारे में बताते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में पहुंचने के लिए यहाँ सड़कें नहीं थी। पैदल ही आना-जाना होता था। पीठ पर ही सामान ढोना पड़ता था। यह मैंने उसी समय ठान लिया था कि लोगों की पीठ का बोझ उतारना है, लोगों ने अपने वोट से ताक़त दी और मैं इसमें कामयाब हो पाया। यह मेरे लोगों के सहयोग और आशीर्वाद के कारण हो पाया, आगे भी इसी तरह से आप सहयोग दीजिए, मैं हमेशा आपके साथ खड़ा हूँ, उन्होंने कहा कि वह भारी से भारी संख्या में कंगना को वोट देकर उन्हें जिताए जिससे नरेन्द्र मोदी के विकास का रथ आगे बढ़ता रहे। इस दौरान उनके साथ कंगना रनौत और स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में रिश्तों का कत्ल : शराब के नशे में बेटे ने मां की ली जान, आरोपी गिरफ्तार

राज्य सचिवालय कर्मी की हत्या से सनसनी, बेटे पर लगा मां की हत्या का आरोप एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माणाधीन कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण करें अधिकारीः डॉ. शांडिल

एएम नाथ। शिमला : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां विभिन्न स्वास्थ्य  योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है तथा प्रदेश सरकार लोगों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 छोटे बेसहारा बच्चे भेजे बाल आश्रम सुजानपुर : 60 दिनों में कोई परिजन या रिश्तेदार नहीं आए तो गोद लेने के लिए कानूनी रूप से कर दिए जाएंगे स्वतंत्र

एएम नाथ। हमीरपुर 11 जून। बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि जिला ऊना में एक महिला द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने के कारण बेसहारा हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भोजन को भी मोहताज: इस्लामी देशों में पंजाब की लड़कियों की घुट रही सिसकियाँ

पंजाब के एक दर्जन से अधिक जिलों की 100 से अधिक महिलाएँ पिछले 2 वर्षों में खाड़ी देशों लौट कर वापस आई हैं जिन्हे प्रताड़ित किया गया था। नौकरी के नाम पर खाड़ी देशों...
Translate »
error: Content is protected !!