नव वर्ष के उपलक्ष पर उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की सौहार्द बैठक

by

नव वर्ष की बधाई देते हुए विकास कार्यों में मीडिया के सहयोग की सराहना की

एएम नाथ। चम्बा :  नव वर्ष के उपलक्ष्य पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज जिला मुख्यालय चम्बा में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ एक सौहार्द बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित विकासात्मक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रशासनिक गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में मीडिया/प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन और आम जनता के बीच मीडिया एक सेतु का कार्य करती है।
उपायुक्त ने इस अवसर पर जिले में वर्तमान में चल रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों, योजनाओं तथा भावी कार्ययोजनाओं की जानकारी साझा की और मीडिया से सकारात्मक सुझावों के माध्यम से सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।
बैठक के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने जिले के सर्वांगीण विकास को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र में व्यापक संभावनाओं को रेखांकित करते हुए अनछुए एवं कम प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के विकास, साहसिक पर्यटन तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अतिरिक्त युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों एवं खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने, सड़कों, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं में सुधार करने बारे अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
मीडिया प्रतिनिधियों ने स्वच्छता के क्षेत्र में ठोस कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु कूड़ा निष्पादन एवं प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने जैसे सुझाव भी दिए।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मीडिया प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि पूर्व की भांति उनके सुझावों पर भविष्य में भी गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा जिले के सतत एवं समावेशी विकास के लिए प्रशासन व मीडिया के सहयोग व सुझावों को सकारात्मक दृष्टि से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खडे व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें मीडिया की सकारात्मक भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगारों के लिए साहू में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :    हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के द्वारा ग्राम पंचायत साहू-पधर स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत कामगारों के लिए...
हिमाचल प्रदेश

सात अगस्त तक विश्व स्तनपान दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम : मां का दूध बच्चे के सर्वांगीण लिए जरूरी: शर्मा

धर्मशाला, 01 अगस्त। स्तनपान बच्चों को अनेक रोगों से बचाने, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ कुपोषण दूर करने में सहायक है। जो बच्चे स्तनपान करते हैं उनके मस्तिष्क का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओवारना में क्रिकेट प्रतियोगिता का सीपीएस आशीष बुटेल ने किया शुभारंभ : पालमपुर का सम्पूर्ण विकास ही प्राथमिकता : आशीष बुटेल*

पालमपुर, 31 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने पालमपुर विधान सभा क्षेत्र के ओवारना में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और जनसमस्याओं को भी सुना। आशीष बुटेल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भिआम्बी-बडसर सड़क मार्ग 4 दिनों के लिए बंद

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जनवरी। उपमंडल बंगाणा के तहत भिआम्बी-बडसर सड़क पर वाहनों की आवाजाही 28 से 31 जनवरी तक बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!