‘नवजोत कौर किसी अच्छे डॉक्टर से कराएं इलाज…सीएम पद के लिए 500 करोड़ के सूटकेस वाले बयान पर प्रताप बाजवा का पलटवार

by

काहनूवान। नवजोत कौर सिद्धू को किसी अच्छे अस्पताल के डॉक्टर से अपना इलाज कराना चाहिए। ये बात विरोधी पक्ष के नेता और हलका कादियां के विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने हलके के गांव में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव को लेकर उम्मीद्वारों के हक में बैठकें करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते कही।

ज्ञात रहे कि डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू ने मुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ रुपए का सूटकेस देने का बयान दिया था। जिस पर बाजवा ने उक्त प्रतिक्रिया दी है।

इंडिगो की 1200 फ्लाईटें रद होने के प्रश्न पर बाजवा ने कहा कि यदि कंपनी समय पर प्रबंध कर लेती तो आज हजारों लोगों को परेशान न होना पड़ता। काहनूवान जोन से जिला परिषद के कांग्रेसी उम्मीद्वार भुपिंदर सिंह और राजूबेला जोन से सरदारा सिंह के समर्थन में चुनाव बैठकें करते बाजवा ने कहा कि इस समय पंजाब सरकार का ध्यान प्रदेश को लूटने की ओर लगा हुआ है।

प्रदेश में उम्मीद्वारों को नामांकन भरने के लिए भी खुला माहौल नहीं दिया गया। बड़े पैमाने पर विरोधी पार्टियों के नामांकन सरकार ने रद करवा दिए। यहां तक कि आरओ केंद्रों में नामांकन लेकर पहुंचे उम्मीद्वारों से आवेदन छीनकर फाड़ डाले गए।

विरोधी गुटों के उम्मीद्वारों की पगड़ियां तक उछाल दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस मनीष सिसोदिया के साम, दाम, तंड, भेद वाले फॉर्मूले पर काम कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी पुलिस की परीक्षा देने, पत्‍नी ने आधी रात बुलाया प्रेमी,रंगरेलियां मनाते दबोचा

एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए है. दरअसल ये मामला यूपी के महाराजगंज का है जो अब चर्चाओं में आ गया है. यहां एक युवक सिपाही भर्ती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जानिए- अमेरिका में कैसे करवाए जाते राष्ट्रपति चुनाव और कैसे होती वोटों की गिनती

संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में बस दो दिन बाकी है और कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप अपने चुनाव अभियान को महत्वपूर्ण स्विंग राज्यों पर केंद्रित कर चुके हैं, जहां का एक एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 अगस्त से 15 सितम्बर तक किसानों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करना सुनिश्चित करें – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

किसानों को जागरूक करने के लिए अधिकारी मिशन मोड में करें कार्य , ज़िला ऊना में बैंको ने जून 2023 तक बांटे 903.45 करोड़ के ऋण ऊना, 10 अगस्त – ज़िला स्तरीय बैंक सलाहकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित ऊना प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की

ऊना, 28 सितंबरः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने 7 अक्तूबर को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!