नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

by

चंडीगढ़ :पंजाब की राजनीति में नवजोत सिंह सिद्धू की जेल से रिहाई से पहले ही हलचल तेज हो गई हैं। राहुल गांधी सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कहने के साथ श्रीनगर रैली के लिए न्योता भी दे चुके हैं। वहीं, अब सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की है। खड़गे से मुलाकात के साथ ही नवजोत कौर सिद्धू ने AICC की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल से भी मीटिंग की है। इस दौरान नवजोत कौर सिद्धू की उक्त नेताओं के साथ 10 जनपथ, नई दिल्ली में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। नवजोत कौर के इस दौरे के दौरान पंजाब PCC के पूर्व महासचिव गौतम सेठ भी मौजूद रहे।
जेल से रिहा हो सकते हैं सिद्धू 26 जनवरी को : पंजाब की राजनीति और विशेष रूप से पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज होने का कारण नवजोत सिंह सिद्धू की पटियाला सेंट्रल जेल से रिहाई है। माना जा रहा है कि 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस पर सिद्धू जेल से रिहा हो सकते हैं। इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडरशिप द्वारा सिद्धू को पार्टी में कोई मुख्य जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस संबंध में सिद्धू के राहुल गांधी की श्रीनगर रैली में जाने पर उनके बीच विस्तृत चर्चा भी संभव है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निगम मतदान और हाऊस के गठन के बाद पहली मीटिंग में होंगे अहम विचार : नगर निगम कमिशनर आशिका जैन

होशियारपुर : नगर निगम के मतदान और हाऊस के गठन के बाद निगम हाऊस की पहली मीटिंग 19 जुलाई को निगम कंपलैक्स में होगी जिसमें ठेके के आधार पर सफ़ाई सेवकों /सीवरमैनों की भर्ती,...
article-image
पंजाब

बसियाला में तीज त्यौहार के माध्यम से नारी शक्ति का संदेश किया सांझा : छात्राओं ने “उपकार जागरूक बोलियों” के माध्यम से “बेटी-बेटा एक समान” का संदेश किया साझा

गढ़शंकर, 6 अगस्त : गढ़शंकर के  निकटवर्ती गांव बसियाला में नगर निवासियों और पंचायत द्वारा उपकार कोआर्डीनेशन सोसायटी नवांशहर के सहयोग से “तीज” का त्योहार मनाया। कार्यक्रम के दौरान बारिश होने लगी लेकिन महिलाएं...
article-image
पंजाब

12.5 किलो हेरोइन बरामद : हेरोइन तस्करी के रैकेट के मुख्य सरगना और सेना से भगोड़े अमृतपाल सिंह उर्फ फौजी को किया गिरफ्तार

तरनतारन : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर द्वारा पाकिस्तान आधारित हेरोइन तस्करी के रैकेट के मुख्य सरगना और सेना से भगोड़े अमृतपाल सिंह उर्फ फौजी को गांव कासेल से गिरफ्तार किया गया है। ...
Translate »
error: Content is protected !!