नवजोत कौर सिद्धू से 2 करोड़ की ठगी -जांच में जुटी पुलिस : पैसे लेकर रंजीत एवेन्यू में संपत्ति नाम नहीं की

by
अमृतसर। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी व पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पूर्व निजी सहायक और अमेरिका में रहने वाले एनआरआई पर दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह मामला रंजीत एवेन्यू स्थित SCO (शॉप-कम-ऑफिस) नंबर 10 की रजिस्ट्रेशन से संबंधित है। जिसकी जांच पंजाब पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओ) विंग की तरफ से की जा रही है।  डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाया है कि अमेरिका में रहने वाले एनआरआई अंगद पाल सिंह, उनके मामा मंगल सिंह और सुखविंदर सिंह के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया। इसके अलावा, उनके पूर्व निजी सहायक गौरव और उनके सहयोगी जगजीत सिंह ने भी इस धोखाधड़ी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दोनों पक्षों के बीच हुआ था समझौता :   अंगद पाल सिंह ने रंजीत एवेन्यू में स्थित SCO नंबर 10 बेचने का प्रस्ताव रखा था। इसके लिए दोनों पक्षों के बीच एक समझौता हुआ। डॉ. सिद्धू की ओर से उनके प्रतिनिधि सुषिल रावत और अंगद पाल सिंह की ओर से विशाल कौर ने भी इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
डॉ. सिद्धू ने इस संपत्ति की बुकिंग के लिए अंगद पाल सिंह के खाते में 1.2 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा, उन्होंने कई बार भुगतान के लिए चेक भी दिए, जिन्हें उनके निजी सहायक गौरव ने कैश कराया और राशि अंगद के एजेंट को सौंपी।
पैसे लेकर जमीन की रजिसट्री नहीं की :  अंगद पाल सिंह ने बार-बार आश्वासन दिया कि जल्द ही संपत्ति उनके नाम पर रजिस्टर कर दी जाएगी। लेकिन जब डॉ. सिद्धू ने दस्तावेज रजिस्ट्रेशन के लिए दबाव डाला, तो आरोपियों ने बहाने बनाने शुरू कर दिए।  आरोपियों ने अस्थायी रूप से फरवरी 2023 में उनकी बेटी के नाम पर संपत्ति का पावर ऑफ अटॉर्नी दिया। मामला हाई प्रोफाइल को देखते हुए पुलिस अधिकारी खुलकर नहीं बोल रहे।
बता दें कि नवजोत कौर सिद्धू स्टेज-4 कैंसर से जंग जीत चुकी हैं। उन्होंने करीब दो साल तक कैंसर से लड़ाई लड़ी। अब वह पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी हैं। उन्होंने आयुर्वेद अपनाकर कांग्रेस को मात दी है। कहा कि देश-विदेश के डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था, लेकिन आयुर्वेद से हमें जीवनदान मिला है। स्वस्थ होने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुटिया 108 संत बाबा ध्यान दास धूने वालों में 41 दिवसीय धूणी तपस्या निरंतर जारी/महंत हरी दास *8 जून को हवन होगा 9 जून को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे और 16 जून को भोग उपरांत संत समागम होगा : महंत हरी दास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कुटिया 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान दास जी धूने वाले गौशाला लगेरी रोड माहिलपुर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चौथी 41 दिवसीय धूनी तपस्या निरंतर जारी है यह...
पंजाब

मोहाली के पार्षदों से सांसद मनीष तिवारी ने की बैठक : लोगों की समस्याओं पर की गई चर्चा, सांसद ने दिया जल्द हल करवाने का भरोसा 

मोहाली, 30 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा नगर निगम मोहाली के पार्षदों से बैठक करके शहर से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में पार्षदों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पश्चिम बंगाल में यहां सीएम सुक्खू चुनाव प्रचार के लिए गए थे वहां कांग्रेस के एक प्रत्याशी को मात्र 650 वोट मिले : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । शिमला : पुर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चुनाव प्रचार के लिए गए थे वहां कांग्रेस के एक प्रत्याशी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LPU हिंसा मामले में 9 गिरफ्तार, 7 छात्र और 2 बाहरी : CCTV और डिजिटल साक्ष्यों से 20 आरोपी चिन्हित

पुलिस ने 20 आरोपियों की पहचान की; हिमाचल से एलपीयू के नाबालिग छात्र को भी पकड़ा फगवाड़ा। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा, पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में पुलिस ने अब...
Translate »
error: Content is protected !!